Breaking News

Commonwealth Games 2026 | भारोत्तोलक ऋषिकांता ने दिलाया भारत को दूसरा पदक

2 Min Read

ग्लास्गो (स्कॉटलैंड), 26 जुलाई (हि.स.)। भारत के युवा भारोत्तोलक ऋषिकांता सिंह चानमबम ने रविवार को ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों के 60 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को रजत पदक अपने नाम किया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

मणिपुर के इस खिलाड़ी ने स्नैच में नया रिकॉर्ड बनाते हुए 121 किलोग्राम भार उठाया और कुल 264 किलोग्राम (121+143) वजन के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

यह ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले पैरा पावर लिफ्टिंग में झंडू कुमार ने कांस्य पदक जीतकर भारत के पदकों का खाता खोला था।

DOON
विज्ञापन

ऋषिकांता ने स्नैच में 121 किलोग्राम भार उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उन्होंने पहले प्रयास में 143 किलोग्राम सफलतापूर्वक उठाया। स्वर्ण पदक की दौड़ में बने रहने के लिए दूसरे प्रयास में 148 किलोग्राम और तीसरे प्रयास में 151 किलोग्राम उठाने का प्रयास किया लेकिन दोनों बार असफल रहे। इसके बावजूद उनका कुल भार 264 किलोग्राम रहा, जिसने उन्हें रजत पदक दिलाया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मलेशिया के बिन कसदान मोहम्मद अनीक ने स्नैच में 121 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 152 किलोग्राम सहित कुल 273 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने इस प्रदर्शन के साथ खेलों का नया रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने ऋषिकांता को बधाई देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “पुरुषों के 60 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतने पर ऋषिकांता सिंह को हार्दिक बधाई। पूरे देश को आपकी इस उपलब्धि पर गर्व है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें