Breaking News

बिहार राज्य जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता 2025 के लिए सारण बालक टीम का हुआ ट्रायल

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: बिहार राज्य जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता 2025 का आयोजन जनवरी माह में प्रस्तावित है। प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए सारण बालक टीम का चयन ट्रायल खेल भवन, छपरा में संपन्न हुआ। ट्रायल का उद्घाटन डॉ. प्रमेन्द्र रंजन सिंह, डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह एवं सारण जिला कबड्डी संघ के सचिव पंकज कश्यप ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डॉ. प्रमेन्द्र रंजन सिंह ने खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर अभ्यास पर जोर देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल में प्रतिभा के साथ मेहनत और सही मार्गदर्शन सफलता की कुंजी है।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

ट्रायल में चयनकर्ता के रूप में सीनियर खिलाड़ी नीरज तिवारी, दीपू सिंह, शिव शंकर सिंह एवं हिमांशु उपस्थित रहे। सारण जिले के सभी प्रखंडों से आए खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

उल्लेखनीय है कि पिछली राज्य स्तरीय सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में सारण की टीम उपविजेता रही थी। इस बार टीम को चैंपियन बनाने के लिए कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ी पूरी तरह प्रतिबद्ध दिखे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

सारण जिला कबड्डी संघ के सचिव पंकज कश्यप ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ, कबड्डी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास, अनुशासित दिनचर्या और कोचिंग स्टाफ के साथ समन्वय बनाकर अपने खेल कौशल को लगातार बेहतर करने का आह्वान किया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें