Breaking News

धूमधाम से मनाया गया सोनिया गांधी का 79 वाँ जन्मदिन

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 9 दिसंबर (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का 79वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में केक काटकर उनके लम्बे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने सोनिया गांधी के योगदान, उनके त्याग, संघर्ष और देश की राजनीति में स्थापित आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा की सोनिया गांधी जी ने न सिर्फ़ देश की राजनीति को नई दिशा दी बल्कि संगठन को मजबूती, कार्यकर्ताओं को ऊर्जा और देश को सशक्त नेतृत्व प्रदान किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में सुचिता और त्याग की प्रतीक सोनिया गांधी ने देश में राजनीतिक जीवन को एक आदर्श प्रदान किया है। भारतीय राजनीति में शायद ही त्याग की ऐसी प्रतिमूर्ति मिलें। सोनिया गांधी से सभी कांग्रेसजन को प्रेरणा मिलती है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि त्याग और स्नेह की प्रतिमूर्ति सोनिया गांधी ने आजीवन वसुधैव कुटुम्बकम् के अवधारणा को अपनाया। सोनिया गांधी का विचार और जीवन शैली दोनों राजनीतिक आदर्श है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि सोनिया गांधी जी के विचारों—सेवा, त्याग, समर्पण और जनकल्याण—को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

सदाकत आश्रम में जन्मदिन कार्यक्रम में, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, पूर्व विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, जमाल अहमद भल्लू,डा0 संजय यादव, सौरभ सिन्हा, नूतन पाण्डेय, वैद्यनाथ शर्मा, अरविन्द लाल रजक, रौशन कुमार सिंह,मृणाल अनामय, सत्येन्द्र कुमार सिंह, राजेन्द्र चैधरी, मनोज शर्मा, रूपम झा, शाश्वत केदार, उदय शंकर पटेल, सुधीर शर्मा, हीरा सिंह वग्गा, विश्वनाथ बैठा, अभिषेक कुमार, फिरोज हसन, सुरेश मुखिया राजीव कुमार, संजय महाराज, वरूण शर्मा, सुनील कुमार सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें