Breaking News

केन्द्र सरकार ने सीजेपी की मांगे मानी, छात्रों ने की आंदोलन खत्म करने की घोषणा

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

RC Jewellers
विज्ञापन

नई दिल्ली, 25 जुलाई (हि.स.)। केंद्र सरकार ने शिक्षा सुधारों के लिए जंतर-मंतर और देशभर में आंदोलन कर रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) की सभी मांगे शनिवार को स्वीकार कर ली। इसके साथ ही सीजेपी ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है। साथ ही सरकार ने कहा है कि शिक्षा सुधारों को लेकर सीजेपी टीम के साथ आने वाले हफ्तों में मिलकर काम करेगी।

कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने आज केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और डॉ जितेंद्र सिंह के साथ दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में बातचीत की। बातचीत के बाद चारों ने मिलकर एक साथ पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

इसमें केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा कि सरकार ने छात्रों की मांगों को सहानुभूतिपूर्वक माना और स्वीकार किया है। मुआवजे के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार उनकी स्थिति के प्रति संवेदनशील है और नियमों के अनुसार जितना अधिक संभव होगा, उतना मुआवजा दिया जाएगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने प्रेस वार्ता में बताया कि सीजेपी की पहली मांग धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा था जो हो चुका है। दूसरी मांग हमारी यह थी कि दिल्ली और भाजपा शासित राज्यों में 20 तारीख के बाद हुए आंदोलन में जितनी भी एफआईआर दर्ज हुई है, उन्हें वापस लिया जाए। सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया है और यह भी सहमति बनी है कि दर्ज हो चुकी सभी एफआईआर 3 से 4 दिनों के भीतर हमारे साथ साझा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने हमें यह आश्वासन दिया है कि भविष्य में सीजेपी की टीम के खिलाफ आंदोलन को लेकर कोई कार्रवाई नहीं होगी। सीजेपी सरकार के साथ अपनी मांगों का एक ड्रॉफ्ट साझा करेगी और मंगलवार को इस पर सरकार की ओर से लिखित गारंटी दी जाएगी।

सीजेपी के दोनों प्रवक्ताओं ने बताया कि सरकार ने नीट परीक्षा के चलते आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग को भी स्वीकार कर लिया है। चार सप्ताह के भीतर शिक्षा क्षेत्र में रिफॉर्म के साथ सरकार के साथ दोबारा बातचीत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आज मिले आश्वासन के बाद हम अपना आंदोलन वापस लेते हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें