जालोर, 5 जनवरी (हि.स.)। जिले के अहोर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात नेशनल हाईवे-325 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। स्लीपर बस के पलटने से दंपती सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, जिससे बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। यात्रियों ने शीशे तोड़कर किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। हादसा रविवार रात अगवरी गांव और गुड़ा बालोतान के बीच हुआ। टीआर जाणी ट्रेवल्स की निजी बस सांचौर से करौली जा रही थी। आरोप है कि बस चालक नशे में था और तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ड्राइविंग के दौरान स्टीयरिंग छोड़कर पान मसाला मिला रहा था, तभी बस बेकाबू होकर सड़क किनारे नीम के पेड़ से टकराई और पलट गई। शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर डॉ राहुल राज ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से की मुलाकात हादसे में सांचौर के लियादरा गांव निवासी फगलूराम (75) पुत्र हेमाराम बिश्नोई और उनकी पत्नी हाऊ देवी (65) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शव बस के नीचे दब गए थे। वहीं, भरतपुर निवासी अमृतलाल पुत्र खिलाड़ीलाल ने इलाज के दौरान जालोर के जनरल हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। आहोर थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बस को सीधा करने के लिए तीन क्रेनों और जेसीबी की मदद ली गई। घायलों को निकालकर आहोर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो गंभीर घायलों को जालोर रेफर किया गया। गांव-गांव जागरूकता की अलख जगा रहे पीएसपी सदस्य, रात्रि चौपाल से चमकी बुखार को धमकी यात्रियों ने बताया कि बस करीब 100 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार में थी। पुलिस चालक की लापरवाही और नशे में वाहन चलाने की आशंका की जांच कर रही है। युवा शक्ति भारत के भविष्य को नई दिशा दे रही, खेलों में भी बढ़ा रही देश का गौरव : प्रधानमंत्री घायलों में सांचौर निवासी प्रवीण कुमार पुत्र सांवलाराम, मन बिश्नोई पुत्री मालाराम, भावना पुत्र चिमनाराम, पूजा पुत्र रामचंद्र (बांसवाड़ा), हरीश पुत्र हरिगिलास गुर्जर (दौसा), कुलदीप पुत्र लाखन बंजारा, संदीप पुत्र कैलाश महेश्वरी (सांचौर), पवन पुत्र जगदीश प्रसाद (अलवर), हर्षन पुरी पुत्र इंद्र पुरी गोस्वामी (मेडाबागोड़ा) और दिलीप पुत्र बाबूलाल बिश्नोई (सांचौर) शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
जालोर, 5 जनवरी (हि.स.)। जिले के अहोर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात नेशनल हाईवे-325 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। स्लीपर बस के पलटने से दंपती सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, जिससे बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। यात्रियों ने शीशे तोड़कर किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई।
विज्ञापन
हादसा रविवार रात अगवरी गांव और गुड़ा बालोतान के बीच हुआ। टीआर जाणी ट्रेवल्स की निजी बस सांचौर से करौली जा रही थी। आरोप है कि बस चालक नशे में था और तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ड्राइविंग के दौरान स्टीयरिंग छोड़कर पान मसाला मिला रहा था, तभी बस बेकाबू होकर सड़क किनारे नीम के पेड़ से टकराई और पलट गई।
हादसे में सांचौर के लियादरा गांव निवासी फगलूराम (75) पुत्र हेमाराम बिश्नोई और उनकी पत्नी हाऊ देवी (65) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शव बस के नीचे दब गए थे। वहीं, भरतपुर निवासी अमृतलाल पुत्र खिलाड़ीलाल ने इलाज के दौरान जालोर के जनरल हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।
1 / 2
विज्ञापन
विज्ञापन
आहोर थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बस को सीधा करने के लिए तीन क्रेनों और जेसीबी की मदद ली गई। घायलों को निकालकर आहोर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो गंभीर घायलों को जालोर रेफर किया गया।
घायलों में सांचौर निवासी प्रवीण कुमार पुत्र सांवलाराम, मन बिश्नोई पुत्री मालाराम, भावना पुत्र चिमनाराम, पूजा पुत्र रामचंद्र (बांसवाड़ा), हरीश पुत्र हरिगिलास गुर्जर (दौसा), कुलदीप पुत्र लाखन बंजारा, संदीप पुत्र कैलाश महेश्वरी (सांचौर), पवन पुत्र जगदीश प्रसाद (अलवर), हर्षन पुरी पुत्र इंद्र पुरी गोस्वामी (मेडाबागोड़ा) और दिलीप पुत्र बाबूलाल बिश्नोई (सांचौर) शामिल हैं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ