Breaking News

सिवान में एसबीआई रीजनल ऑफिस में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

सीवान, 25 मई (हि.स.)। सीवान नगर थाना क्षेत्र के व्यस्त राजेंद्र पथ स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के रीजनल ऑफिस में सोमवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए राजेंद्र पथ पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

SHAILFORD
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे बैंक कार्यालय की खिड़कियों से धुआं निकलता देख आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने शोर मचाकर लोगों को सतर्क किया तथा तत्काल बैंक के वरीय अधिकारियों और नगर थाना पुलिस को सूचना दी।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसबीआई के अधिकारी, नगर थाना पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और कार्यालय के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी थी। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने से कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज, फर्नीचर, कंप्यूटर, एसी तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि वास्तविक क्षति का आकलन अभी किया जा रहा है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। बावजूद इसके सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि समय पर सूचना मिलने से बड़ा हादसा टल गया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें