Breaking News

बिहार बन रहा है उद्योग का हब, उद्योगपतियों की पहली पसंद बना बिहार : सम्राट चौधरी

2 Min Read

पटना, 23 जनवरी (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार तेजी से उद्योग हब के रूप में विकसित हो रहा है। राज्य देश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों की पहली पसंद बन रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में देश की सबसे बेहतरीन औद्योगिक नीति लागू है, जिसके कारण उद्योगपति यहां निवेश के लिए आगे आ रहे हैं और बड़े पैमाने पर जमीन की मांग कर रहे हैं। बिहार का उद्योग समृद्ध हो रहा है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

सम्राट चौधरी शुक्रवार काे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ समृद्धि यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर पहुंचे। यहां अहियापुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के बीस वर्षों के प्रगतिशील कार्यकाल में बिहार ने न्याय यात्रा से लेकर समृद्धि यात्रा तक का सफर तय किया है। यह बदलाव योजनाबद्ध विकास, मजबूत नेतृत्व और जनता से सीधे संवाद का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में इसी वर्ष एयरपोर्ट निर्माण का कार्य शुरू है लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से रनवे निर्माण का कार्य किया जा रहा है। यहां मेट्रो निर्माण को लेकर भी काम किया जा रहा है। पटना-पूर्णिया और हल्दिया-रक्सौल एक्सप्रेस-वे के निर्माण से मुजफ्फरपुर से कोलकाता की दूरी मात्र सात से आठ घंटे में तय की जा सकेगी। गंडक नदी पर मुशहरी से समस्तीपुर तक सड़क को जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है।

DOON
विज्ञापन

सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन की सरकार राज्य की प्रगति के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। समृद्धि यात्रा के माध्यम से बिहार में विकास की रफ्तार और तेज होगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार ने पिछले पांच वर्षों में लगभग पचास लाख लोगों को नौकरी और रोजगार देने का काम किया है। अब उद्योगों के विकास और युवाओं को कौशल युक्त बनाकर सरकार ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें