पटना, 5 दिसंबर (हि.स.)। बिहार विधानमंडल में 18 वीं बिहार विधानसभा के पहले सत्र का आज आखिरी दिन है। अंतिम दिन की कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री नीतीश बिहार विधानसभा पहुंच गए हैं। शुक्रवार को सदन में द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर चर्चा के बाद मतदान और उससे संबंधित विनियोग विधेयक का निपटारा किया जाएगा। बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में जय प्रकाश विश्वविद्यालय मुख्यालय पर शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन सत्र के समापन से पहले राज्य सरकार के खर्च से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होने की संभावना है। गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में हाल ही में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान माइक और साउंड सिस्टम में आए व्यवधान पर विशेष रूप से चर्चा की गई। जलालपुर में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग, सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने लोकसभा में उठाया मुद्दा सत्र के दौरान नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई गई। अधिकतर विधायकों ने संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली, मगर चर्चित नाम अनंत सिंह और अमरेन्द्र नारायण को शपथ से वंचित रहना पड़ा,अनंत सिंह इस वक्त जेल में हैं जबकि अमरेन्द्र पारिवारिक कारणवश उपस्थित नहीं हो सके। उधर, सदन का नेतृत्व सँभालने वालों की ताजपोशी भी पूरी धूमधाम से हुई। प्रेम कुमार को सर्वसम्मति से स्पीकर और नरेंद्र नारायण यादव को डिप्टी स्पीकर निर्वाचित किया गया, जो सत्ता पक्ष की रणनीतिक मजबूती का इज़हार था। Har Ghar Tiranga | समाहरणालय परिसर से निकली तिरंगा साइकिल रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर उल्लेखनीय है कि बिहार विधानमंडल का सत्र भले ही छोटा रहा हो, मगर इसकी सियासी तपिश किसी पूर्ण सत्र से कम नहीं रही है। पांचवें और अंतिम दिन सदन में सदस्य लगातार पहुंचने लगे है, राजनीति का माहौल गरम है और सत्ता-विपक्ष एक-दूसरे की गैरमौजूदगी और हाजिरी को हथियार बनाकर निशाने साधेंगे।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
पटना, 5 दिसंबर (हि.स.)। बिहार विधानमंडल में 18 वीं बिहार विधानसभा के पहले सत्र का आज आखिरी दिन है। अंतिम दिन की कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री नीतीश बिहार विधानसभा पहुंच गए हैं। शुक्रवार को सदन में द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर चर्चा के बाद मतदान और उससे संबंधित विनियोग विधेयक का निपटारा किया जाएगा।
सत्र के समापन से पहले राज्य सरकार के खर्च से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होने की संभावना है। गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में हाल ही में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान माइक और साउंड सिस्टम में आए व्यवधान पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
सत्र के दौरान नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई गई। अधिकतर विधायकों ने संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली, मगर चर्चित नाम अनंत सिंह और अमरेन्द्र नारायण को शपथ से वंचित रहना पड़ा,अनंत सिंह इस वक्त जेल में हैं जबकि अमरेन्द्र पारिवारिक कारणवश उपस्थित नहीं हो सके। उधर, सदन का नेतृत्व सँभालने वालों की ताजपोशी भी पूरी धूमधाम से हुई। प्रेम कुमार को सर्वसम्मति से स्पीकर और नरेंद्र नारायण यादव को डिप्टी स्पीकर निर्वाचित किया गया, जो सत्ता पक्ष की रणनीतिक मजबूती का इज़हार था।
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानमंडल का सत्र भले ही छोटा रहा हो, मगर इसकी सियासी तपिश किसी पूर्ण सत्र से कम नहीं रही है। पांचवें और अंतिम दिन सदन में सदस्य लगातार पहुंचने लगे है, राजनीति का माहौल गरम है और सत्ता-विपक्ष एक-दूसरे की गैरमौजूदगी और हाजिरी को हथियार बनाकर निशाने साधेंगे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।