Breaking News

Horoscope आज का राशिफल | मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा सोमवार का दिन, शुभ रंग और लकी नंबर

7 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

आज 10 अगस्त 2026, श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और सोमवार का दिन है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर आज का दिन कुछ राशियों के लिए धन लाभ, करियर में तरक्की और पारिवारिक खुशियां लेकर आएगा, जबकि कुछ लोगों को खर्च और कामकाज में सावधानी बरतनी होगी. ज्योतिष संजीत कुमार मिश्रा से जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ रंग और लकी नंबर.

VIPS
विज्ञापन

मेष राशि: धन लाभ के साथ मिलेगी तारीफ

DOON
विज्ञापन

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. व्यापार में अच्छा धन लाभ होने से घर में समृद्धि आएगी. किसी समस्या को आप अपनी समझदारी से सुलझाने में सफल रहेंगे. पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता के कारण थोड़ी थकान हो सकती है. ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होंगे और आपकी तारीफ कर सकते हैं.

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 2

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

वृष राशि: आर्थिक फैसले देंगे फायदा

आज का दिन लाभदायक रहेगा. अपनी काबिलियत के दम पर आप महत्वपूर्ण काम पूरा कर पाएंगे. वित्तीय मामलों में लिए गए फैसले फायदेमंद साबित होंगे. शाम परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा. छात्रों के लिए परीक्षा की तैयारी का दिन अच्छा है. स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा.

शुभ रंग: स्काई ब्लू
शुभ अंक: 3

मिथुन राशि: मेहनत का मिलेगा बेहतर परिणाम

आज नई उमंग के साथ दिन की शुरुआत होगी. रोजगार में नए अवसर मिल सकते हैं. परिवार आपके काम की तारीफ करेगा. समझदारी से अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखकर बचत बढ़ा सकते हैं. दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी. बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है, हालांकि प्रतियोगिता में मेहनत जरूरी होगी.

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5

कर्क राशि: कारोबार में बदलाव से लाभ

आज उत्साह बना रहेगा. कारोबारी गतिविधियों में बदलाव करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है. इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने वालों को अच्छा ऑफर मिल सकता है. परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. कोई शुभ समाचार आपका दिन खुशनुमा बना सकता है. सरकारी कर्मचारियों को मनपसंद स्थान पर ट्रांसफर मिलने के योग हैं.

शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 8

सिंह राशि: नए विचारों से बढ़ेगा मुनाफा

आज नए विचारों पर काम करने का मौका मिलेगा, जिनसे भविष्य में लाभ मिल सकता है. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें. कठिन परिस्थितियों में आत्मविश्वास न खोएं और आलस्य के कारण काम टालने से बचें. दुविधा होने पर अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा. बुजुर्गों की मदद और देखभाल जरूर करें.

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9

कन्या राशि: तरक्की के खुलेंगे रास्ते

रोजगार के क्षेत्र में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं. ऑफिस का काम समय पर पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा. राजनीति से जुड़े लोगों को नया अनुभव मिलेगा. घर में धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी हो सकती है, जिससे वातावरण सुखद रहेगा. जरूरी काम समय पर पूरा होने से आपकी उलझन दूर होगी.

शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 6

तुला राशि: व्यापार में बड़ा लाभ संभव

आज का दिन बेहतरीन रहेगा. व्यापार में बड़ा धन लाभ हो सकता है और घर में सुख-शांति बनी रहेगी. हालांकि लेनदेन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें. छात्रों को किसी विषय को समझने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है. जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. व्यर्थ की बातों में समय न गंवाएं.

शुभ रंग: मेजेंटा
शुभ अंक: 4

वृश्चिक राशि: सूझबूझ से सुलझेंगे मामले

आज का दिन मिला-जुला रहेगा. आपके विनम्र स्वभाव की सराहना होगी और आप चुनौतियों का समाधान समझदारी से निकालेंगे. व्यस्तता के बावजूद निजी काम पूरे कर पाएंगे. खर्चों पर नियंत्रण रखते हुए आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें. लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. दोस्तों के साथ घूमने से मन को सुकून मिलेगा.

शुभ रंग: इंडिगो
शुभ अंक: 1

धनु राशि: नौकरी में मिलेंगे अवसर

आज का दिन लकी रहेगा. छात्रों को सफलता के लिए मेहनत बढ़ानी होगी. सरकारी नौकरी से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिल सकता है. वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य और सम्मान का ध्यान रखें. परिवार के साथ घूमने की योजना बन सकती है. प्राइवेट नौकरी वालों को उन्नति के कई अवसर मिलने की संभावना है.

शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 7

मकर राशि: पुरानी समस्या होगी दूर

आज प्रियजनों से मिलने का अवसर मिलेगा. मनपसंद वस्तु मिलने से खुशी होगी. पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिल सकता है. युवा अपने भविष्य से जुड़े काम को लेकर उत्साहित रहेंगे और सफलता भी हासिल कर सकते हैं. लंबे समय बाद पुराने मित्र से मुलाकात मन प्रसन्न कर देगी.

शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 3

कुंभ राशि: परिवार और कारोबार में संतुलन

आज दिन खुशनुमा रहेगा. व्यस्तता के बावजूद परिवार और व्यवसाय के बीच अच्छा संतुलन बनाए रखेंगे. कारोबार में नई गतिविधियां शुरू करने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन परिणाम के लिए धैर्य रखें. शाम को पार्क में घूमने से मन तरोताजा होगा. कला और अभिनय में रुचि बढ़ सकती है. अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी.

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 2

मीन राशि: बिजनेस में बड़ी डील के योग

आज का दिन सुनहरा रहेगा. बिजनेस में बड़ी डील मिलने से खुशी होगी. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और बच्चे पढ़ाई पर ध्यान देंगे. नया घर खरीदने की योजना है तो परिवार के वरिष्ठ सदस्य से सलाह जरूर लें. मेहनत से कारोबार में वृद्धि होगी और घर में समृद्धि आएगी. खानपान को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें.

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें