Breaking News

मध्य पूर्व तनाव: एयर इंडिया-इंडिगो समेत कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली, 02 मार्च (हि.स)। ईरान, इजरायल और अमेरिका के टकराव से मध्य पूर्व में मची अफरा-तफरी का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। एयर इंडिया, इंडिगो सहित कई एयरलाइंस कंपनियों ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एक दिन पहले 11 देशों में हवाई क्षेत्र बंद होने की वजह से रविवार को भारत में 350 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं थीं।

SHAILFORD
विज्ञापन

नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट ने सोमवार को ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में लिखा, “मध्यपूर्व में बदलते राजनीतिक हालात की वजह से पश्चिम की ओर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में रुकावटें आ रही हैं और उनके शेड्यूल में बदलाव हो रहे हैं।” वहीं, कई उड़ानें रद्द होने के कारण आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्री फंसे हुए हैं। उधर, कई उड़ानें रद्द होने से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री परेशानी का सामना कर रहे हैं।

SHARDA
विज्ञापन

एयर इंडिया ने क्षेत्र की बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए मध्य पूर्व के सभी गंतव्यों के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दीं हैं। एयरलाइन ने ‘एक्स’ पर जारी एडवाइजरी में कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोपरि है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इंडिगो ने मध्य पूर्व के लिए सभी उड़ानें रात 12 बजे तक रद्द कर दीं हैं। हवाई क्षेत्र पर जारी प्रतिबंधों के कारण 2 और 3 मार्च को इंडिगो की कुल 203 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। कंपनी ने इसे एहतियाती कदम बताया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

ईरान-इजरायल युद्ध के कारण 11 देशों में हवाई क्षेत्र बंद होने से रविवार को भारत में 350 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। मुंबई हवाई अड्डे पर 125 और दिल्ली हवाई अड्डे पर 100 उड़ान रद्द हुईं। अमृतसर हवाई अड्डे पर भी 10 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिनमें दुबई, दोहा और शारजाह रूट पर कतर एयरवेज, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और इंडिगो की फ्लाइट्स शामिल हैं। इसके अलावा देश के कई अन्य शहरों से उड़ानें रद्द हुईं थी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें