भागलपुर: विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद हुए आवागमन को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सीमा सड़क संगठन द्वारा सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर चार स्थानों पर बेली ब्रिज का निर्माण कराया गया है। जिसका कई चरणों में सफल ट्रायल भी पूरा हो चुका है। भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि 7 जून को सुबह 11 बजे से विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। औचक निरीक्षण में खुली पोल: पांच शिक्षक गायब, स्कूल में एक भी छात्र नहीं, वेतन पर रोक उन्होंने कहा कि बेली ब्रिज से 10 टन तक क्षमता वाले वाहनों का आवागमन किया जा सकेगा। डीएम ने बताया कि बेली ब्रिज वन-वे है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और जाम की स्थिति से बचने के लिए पर्याप्त संख्या में मानव बल की तैनाती की जाएगी। पूर्णिया का मखाना विश्वस्तरीय, एमएसपी पर चल रही चर्चा : दिलीप संघाणी वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बेली ब्रिज पर तीन शिफ्ट में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पुलिसकर्मी 24 घंटे ड्यूटी पर रहकर आवागमन पर नजर रखेंगे। 22 हजार से अधिक आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका की बहाली से मजबूत होगी आंगनबाड़ी व्यवस्था: डाॅ श्वेता गुप्ता उल्लेखनीय है कि विक्रमशिला सेतु का एक स्लैब क्षतिग्रस्त होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया था जिससे भागलपुर, कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब 7 जून से आवागमन शुरू होने के साथ ही लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
भागलपुर: विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद हुए आवागमन को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सीमा सड़क संगठन द्वारा सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर चार स्थानों पर बेली ब्रिज का निर्माण कराया गया है। जिसका कई चरणों में सफल ट्रायल भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि 7 जून को सुबह 11 बजे से विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बेली ब्रिज से 10 टन तक क्षमता वाले वाहनों का आवागमन किया जा सकेगा। डीएम ने बताया कि बेली ब्रिज वन-वे है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और जाम की स्थिति से बचने के लिए पर्याप्त संख्या में मानव बल की तैनाती की जाएगी।
वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बेली ब्रिज पर तीन शिफ्ट में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पुलिसकर्मी 24 घंटे ड्यूटी पर रहकर आवागमन पर नजर रखेंगे।
उल्लेखनीय है कि विक्रमशिला सेतु का एक स्लैब क्षतिग्रस्त होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया था जिससे भागलपुर, कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब 7 जून से आवागमन शुरू होने के साथ ही लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ