Breaking News

छपरा में ग्राहक बनकर आए शातिर ठग ने ज्वेलरी दुकान से उड़ाया आभूषण

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

सारण: शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत गुदरी बाजार की सोनार पट्टी में ठगी की एक मामला सामने आया। एक बाइक पर सवार होकर आए दो ठगों ने एक आभूषण दुकान को अपना निशाना बनाया और स्वर्णाभूषण लेकर रफूचक्कर हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

SHAILFORD
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोनार पट्टी स्थित ईश्वर दयाल सर्राफ की दुकान पर उनका पुत्र बच्चा सर्राफ और एक अन्य ग्राहक मौजूद थे। तभी एक ठग ग्राहक बनकर दुकान में घुसा और आभूषण दिखाने को कहा। दुकानदार को झांसा देने के लिए उसने पहले कुछ रुपए जमा होने का दावा किया, लेकिन रिकॉर्ड न मिलने पर उसने नोटों की गड्डी से 1000 रुपए निकालकर दिए और अन्य डिजाइन दिखाने को कहा। जैसे ही दुकानदार दूसरे जेवर निकालने में व्यस्त हुआ शातिर ठग ने मौका पाकर डिब्बे में हाथ डाला और आभूषण का एक पैकेट पार कर दिया। वहां मौजूद दूसरे ग्राहक ने जब तक शोर मचाया और दुकानदार कुछ समझ पाता, तब तक आरोपी दौड़कर बाहर निकला और बाइक पर बैठकर अपने साथी के साथ सब्जी मंडी के रास्ते फरार हो गया।

VIPS
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और भगवान बाजार थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों और उनकी बाइक की पहचान करने में जुटी है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दुकानदार से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

DOON
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें