Breaking News

अनुशासनिक मामले जल्द निपटने की प्रमंडलीय आयुक्त ने दी चेतावनी

खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

SHARDA
विज्ञापन

सारण, 25 मार्च (हि.स.)। प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आज प्रमंडलीय सभागार में अनुशासनिक कार्यवाही के जल्द निष्पादन को लेकर एक बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

बैठक में प्रमंडल के तीनों जिलों के जाँच पदाधिकारियों को लंबित मामलों को समय सीमा के भीतर निपटाने के सख्त निर्देश दिए गए। वर्तमान में संपूर्ण प्रमंडल में कुल 133 अनुशासनिक मामले संचालित हैं जिनकी जिम्मेदारी 35 जांच पदाधिकारियों को सौंपी गई है। उपनिदेशक सूचना जनसंपर्क रविंद्र कुमार के द्वारा दिए गए आंकड़े के अनुसार के सारण जिला के 46, गोपालगंज जिला के 46, सिवान जिला के 30 और प्रमंडलीय कार्यालय के 10 मामले है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

आयुक्त ने बताया कि वर्तमान माह में केवल 20 मामलों में जाँच प्रतिवेदन समर्पित किया गया है जबकि 113 मामले अब भी लंबित हैं। आयुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिस प्रकार बेहतर प्रबंधन के लिए हाउसकीपिंग जरूरी है उसी प्रकार प्रशासनिक तंत्र को सुदृढ़ रखने के लिए अनुशासनिक कार्यवाही का विधिवत निष्पादन अनिवार्य है। उन्होंने निर्देश दिया कि जाँच पदाधिकारी नियमों का पालन करते हुए स्पीकिंग ऑर्डर पास करें, जो किसी भी कानूनी संवीक्षा में सही साबित हो सकें।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

कार्यशाला में पटना से आए मुख्य जाँच आयुक्त निदेशालय के संयुक्त सचिव अमरेश कुमार अमर ने तकनीकी बारीकियों और नियमावली के प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी दी। बैठक में सचिव डॉ संजय कुमार, नोडल पदाधिकारी अनिल कुमार राय सहित प्रमंडल के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें