Chhapra/Patna: बिहार में बिहार पुलिस सेवा के 61 पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। गृह विभाग के आरक्षी शाखा ने अधिसूचना जारी कर दी है।
मढ़ौरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, नरेश पासवान का तबादला हो गया है। उन्हें अपराध अनुसंधान विभाग ( कमजोर वर्ग) के पुलिस उपाधीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया है। जबकि सर्विंद्र कुमार दास को मढ़ौरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 के पद पर पदस्थापित किया गया है।

















