Breaking News

अवैध संबंधों की वजह से हुई थी रोहित की हत्या, दो गिरफ्तार

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सारण पुलिस ने रिविलगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए हत्याकांड का उद्भेदनः कर दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि अवैध संबंधों की वजह हत्या हुई थी। इस मामले में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है और हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया गया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 10.12.2025 को सुबह लगभग 07:50 बजे में रिविलगंज थाना को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति की हत्या अन्यत्र स्थान पर कर शव को जखुआ गांव के सामने रेलवे पटरी पर रख दिया गया है, जिससे शव का बायां हाथ कट गया। इस संदर्भ में मृतक के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर रिविलगंज थाना कांड सं0-402/25 अंकित किया गया। जिसमें मृतक रोहित कुमार की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से रेलवे पटरी पर रख देने की बात बतायी गयी।

RC Jewellers
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के त्वरित उद्भेदन हेतु टीम का गठन कर दोषियों के शीघ्र गिरफ्तारी हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया था।

गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय आसूचना एवं तकनीकी साक्ष्य संकलन कर जखुआ ग्राम निवासी राकेश कुमार को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गयी। पूछताछ के क्रम में उक्त व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वे, उसके दोस्त एवं मृतक की पत्नी द्वारा उक्त घटना का अंजाम दिया गया तथा घटना में प्रयुक्त चाकू को रेलवे ट्रैक के झाड़ी में फेंक दिया गया। तत्पश्चात उक्त व्यक्ति के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू एवं पहने कपड़े को बरामद किया गया। मृतक के पत्नी को भी हिरासत में लेकर पुछताछ की गयी तो उसके द्वारा भी घटना में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया गया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

घटना का मुख्य कारण अवैध प्रेम-प्रसंग उभरकर आया है। दोनों अभियुक्तों को विधिावत गिरफ्तार किया गया एवं शेष एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. राकेश कुमार, पिता-धर्मेन्द्र राय, साकिन जखुआ, थाना-रिविलगंज, जिला-सारण।
  2. महिला अभियुक्त-1

जब्त सामान

घटना में प्रयुक्त चाकू-01, घटना के समय प्रयोग किया हुआ कपड़ा, मोबाइल 2

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें