Breaking News

अस्मिता: बेटियों के लिए पहली बार होगी महिला एथलेटिक्स लीग

CT DESK
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: महिला एथलीटों को अधिक अवसर और पहचान दिलाने के उद्देश्य से प्रथम अस्मिता खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स लीग का आयोजन 23 नवंबर को यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में किया जाएगा।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस आशय की जानकारी बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन व सारण जिला के अध्यक्ष सलीम परवेज ने देते हुए बताया कि यह आयोजन दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ ललित भनोट, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय के सहयोग से खेलो इंडिया के तहत पूरे देश में हो रहा है। इसके माध्यम से महिलाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाना और कम उम्र में प्रतिभाओं को पहचान देना मुख्य उद्देश्य है।

sds
sds
SDS
SHARDA
1 / 4
विज्ञापन

लीग प्रतिभाशाली बेटियों को मंच प्रदान करेगी, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें। सारण में यह लीग पहली बार आयोजित की जा रही है। इसमें अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग की लड़कियां भाग लेंगी। सारण जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सारण में पहली बार इस तरह की महिला लीग होना गौरव की बात है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ट्रायथलॉन और किड्स जैवेलिन जैसे इवेंट होंगे। अंडर-14 के प्रतिभागियों का जन्म 21 दिसंबर 2011 से 20 दिसंबर 2013 के बीच और अंडर-16 वर्ग में 21 दिसंबर 2009 से 20 दिसंबर 2011 के बीच होना अनिवार्य है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

केवल जिले की बेटियां ही इसमें प्रतिभाग कर सकेंगी। उन्हें आधार कार्ड और पिछली कक्षा की मार्कशीट लाना अनिवार्य है। प्रतियोगिता का स्थल जयप्रकाश युनिवर्सिटी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स तय किया किया गया है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें