Chhapra: बदलते समय के साथ डाक विभाग को अपनी पारंपरिक कार्यशैली से आगे बढ़कर आधुनिक जरूरतों के अनुरूप खुद को ढालना होगा। भारत को वर्ष 2047 तक ‘विश्व गुरु’ बनाने की दिशा में डाकघर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। यह बातें महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने प्रधान डाकघर, छपरा परिसर में नवनिर्मित आधुनिक पार्सल हब भवन के उद्घाटन अवसर पर कही। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री का डाक विभाग पर अटूट विश्वास है और वे डाकघरों को विधिक सेवाओं सहित विभिन्न जनसेवा आयामों से जोड़कर इसे और सशक्त बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में भी डाकघर ग्रामीण एवं शहरी भारत के बीच सेतु की भूमिका निभा रहा है। एसएसपी ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनकर त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश इस अवसर पर बिहार उत्तरी क्षेत्र के महाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि उत्तरी परिमंडल के डाककर्मी दिन-रात परिश्रम कर सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तरी क्षेत्र में 80 लाख से अधिक खातों का संचालन किया जा रहा है, जो विभाग की व्यापक पहुंच और विश्वसनीयता को दर्शाता है। सारण में होटल, लॉज और हॉस्टलों की सघन जांच, बिना पहचान पत्र कमरा देने पर होगी कार्रवाई कार्यक्रम में स्वागत भाषण उपाधीक्षक दिनेश शाह ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वरीय डाकपाल उषा कुमारी ने किया। मंच संचालन भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश्वर कुमार ने किया। प्रवर डाक अधीक्षक रासबिहारी राम एवं आरएमएस अधीक्षक संजीव शरण सुमन ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संयोजन सहायक अधीक्षक नवीन कुमार एवं वरिष्ठ प्रबंधक अमित कुमार पाठक ने किया। बिहार के 10 जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी नवनिर्मित पार्सल हब के प्रारंभ होने से सारण, सिवान एवं गोपालगंज जिलों के पार्सल अब 24 से 48 घंटे के भीतर उपभोक्ताओं तक पहुंचाए जा सकेंगे, जिससे क्षेत्र में डाक सेवाओं की गति और दक्षता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: बदलते समय के साथ डाक विभाग को अपनी पारंपरिक कार्यशैली से आगे बढ़कर आधुनिक जरूरतों के अनुरूप खुद को ढालना होगा। भारत को वर्ष 2047 तक ‘विश्व गुरु’ बनाने की दिशा में डाकघर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। यह बातें महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने प्रधान डाकघर, छपरा परिसर में नवनिर्मित आधुनिक पार्सल हब भवन के उद्घाटन अवसर पर कही।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री का डाक विभाग पर अटूट विश्वास है और वे डाकघरों को विधिक सेवाओं सहित विभिन्न जनसेवा आयामों से जोड़कर इसे और सशक्त बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में भी डाकघर ग्रामीण एवं शहरी भारत के बीच सेतु की भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर बिहार उत्तरी क्षेत्र के महाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि उत्तरी परिमंडल के डाककर्मी दिन-रात परिश्रम कर सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तरी क्षेत्र में 80 लाख से अधिक खातों का संचालन किया जा रहा है, जो विभाग की व्यापक पहुंच और विश्वसनीयता को दर्शाता है।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण उपाधीक्षक दिनेश शाह ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वरीय डाकपाल उषा कुमारी ने किया। मंच संचालन भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश्वर कुमार ने किया। प्रवर डाक अधीक्षक रासबिहारी राम एवं आरएमएस अधीक्षक संजीव शरण सुमन ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संयोजन सहायक अधीक्षक नवीन कुमार एवं वरिष्ठ प्रबंधक अमित कुमार पाठक ने किया।
नवनिर्मित पार्सल हब के प्रारंभ होने से सारण, सिवान एवं गोपालगंज जिलों के पार्सल अब 24 से 48 घंटे के भीतर उपभोक्ताओं तक पहुंचाए जा सकेंगे, जिससे क्षेत्र में डाक सेवाओं की गति और दक्षता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।