Breaking News

टाटानगर–थावे एक्सप्रेस अब एल.एच.बी. रेक से चलेगी

1 Min Read

वाराणसी, 22 जनवरी 2026: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 18181/18182 टाटानगर–थावे–टाटानगर एक्सप्रेस का संचलन अब कन्वेंशनल आई.सी.एफ. रेकों के स्थान पर आधुनिक एल.एच.बी. रेकों से किया जाएगा।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार एल.एच.बी. कोच यात्रियों को आई.सी.एफ. कोचों की तुलना में अधिक सुरक्षित, आरामदायक एवं आधुनिक यात्रा अनुभव प्रदान करते हैं। इन कोचों में स्टेनलेस स्टील बॉडी, एंटी-टेलीस्कोपिक डिज़ाइन, डिस्क ब्रेक, हाइड्रोलिक सस्पेंशन, बायो-टॉयलेट तथा मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। साथ ही एल.एच.बी. रेकों के रखरखाव की लागत भी अपेक्षाकृत कम होती है।

एल.एच.बी. रेक से संचालन के फलस्वरूप संशोधित रेक संरचना के अनुसार, 27 मार्च 2026 को टाटानगर से चलने वाली 18181 टाटानगर–थावे एक्सप्रेस तथा 29 मार्च 2026 को थावे से चलने वाली 18182 थावे–टाटानगर एक्सप्रेस में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

DOON
विज्ञापन

संशोधित रेक संरचना में 01 जनरेटर सह लगेज यान, 01 एल.एस.एल.आर.डी., 04 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 07 शयनयान श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी तथा 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल होंगे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस बदलाव से यात्रियों को अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक रेल यात्रा का लाभ मिलेगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें