Chhapra: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छपरा व्यवहार न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सारण के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग ने किया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर में फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। आज का पंचांग | अधिक ज्येष्ठ कृष्णपक्ष षष्ठी वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविरंजन प्रसाद सिंह, न्यायिक पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं न्यायालय के कर्मचारीगण भी शामिल हुए। सभी ने सिविल कोर्ट परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। विश्व पर्यावरण दिवस: विवेकानंद VIP फार्मेसी कॉलेज के छात्रों ने किया पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों ने वृक्षारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता पर बल दिया। विक्रमशिला सेतु पर 7 जून से फिर शुरू होगा आवागमन, 10 टन वजनी वाहन ही गुजर सकेंगे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने न्यायालय परिसर को हरित बनाने के साथ-साथ समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छपरा व्यवहार न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सारण के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर में फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविरंजन प्रसाद सिंह, न्यायिक पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं न्यायालय के कर्मचारीगण भी शामिल हुए। सभी ने सिविल कोर्ट परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों ने वृक्षारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता पर बल दिया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने न्यायालय परिसर को हरित बनाने के साथ-साथ समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।