सारण, 05 जून (हि.स.)। शहर के मुफ़स्सिल था क्षेत्र के साढ़ा बाजार समिति के पास स्थित रामा कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार देर ररत अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस रिसाव होते ही आस-पास के घनी आबादी वाले इलाके में हड़कंप मच गया और लोग जान बचाने के लिए अपने घरों से निकलकर सड़कों पर भागने लगे। स्थानीय लोगों के मुताबिक जहरीली गैस के प्रभाव से अचानक लोगों की आंखों में तेज जलन, घबराहट और उल्टियां शुरू हो गईं। कई महिलाओं की तबीयत अत्यधिक बिगड़ने पर उन्हें तत्काल एम्बुलेंस के जरिए सदर अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज जारी है। आज का पंचांग | अधिक ज्येष्ठ कृष्णपक्ष षष्ठी घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर नितेश कुमार और एएसपी राम पुकार सिंह पुलिस बल व फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम नितेश कुमार ने बताया कि अमोनियम गैस का रिसाव हुआ है। स्थिति को काबू में करने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम पानी में विशेष केमिकल मिलाकर लगातार छिड़काव कर रही है। विश्व पर्यावरण दिवस: विवेकानंद VIP फार्मेसी कॉलेज के छात्रों ने किया पौधारोपण अधिकारियों ने कोल्ड स्टोरेज का बारीकी से निरीक्षण किया और पाया कि यहाँ सुरक्षा मानकों में भारी कमी थी। प्रशासन के मुताबिक फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर इलाके में अभी भी निगरानी बरती जा रही है। विक्रमशिला सेतु पर 7 जून से फिर शुरू होगा आवागमन, 10 टन वजनी वाहन ही गुजर सकेंगे
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
सारण, 05 जून (हि.स.)। शहर के मुफ़स्सिल था क्षेत्र के साढ़ा बाजार समिति के पास स्थित रामा कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार देर ररत अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस रिसाव होते ही आस-पास के घनी आबादी वाले इलाके में हड़कंप मच गया और लोग जान बचाने के लिए अपने घरों से निकलकर सड़कों पर भागने लगे।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक जहरीली गैस के प्रभाव से अचानक लोगों की आंखों में तेज जलन, घबराहट और उल्टियां शुरू हो गईं। कई महिलाओं की तबीयत अत्यधिक बिगड़ने पर उन्हें तत्काल एम्बुलेंस के जरिए सदर अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर नितेश कुमार और एएसपी राम पुकार सिंह पुलिस बल व फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम नितेश कुमार ने बताया कि अमोनियम गैस का रिसाव हुआ है। स्थिति को काबू में करने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम पानी में विशेष केमिकल मिलाकर लगातार छिड़काव कर रही है।
अधिकारियों ने कोल्ड स्टोरेज का बारीकी से निरीक्षण किया और पाया कि यहाँ सुरक्षा मानकों में भारी कमी थी। प्रशासन के मुताबिक फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर इलाके में अभी भी निगरानी बरती जा रही है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।