Breaking News

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 03 जून (हि.स.)। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बुधवार को तिरहुत प्रमंडल के अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. अजय कुमार को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई पटना स्थित उनके आवास के समीप एक चाय दुकान पर की गई, जहां निगरानी टीम ने पूर्व नियोजित जाल बिछाकर उन्हें दबोचा।

SHAILFORD
विज्ञापन

दरअसल, शिकायतकर्ता की पत्नी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं और उनकी तैनाती मुजफ्फरपुर में है। वह अपनी वर्तमान पोस्टिंग को यथावत बनाए रखना चाहती थीं। आरोप है कि इस संबंध में अनुकूल आदेश जारी कराने के लिए डॉ. अजय कुमार ने 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

SHARDA
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर अधिकारियों ने ट्रैप की योजना बनाई। इसके तहत बुधवार सुबह करीब सात बजे शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये लेते समय डॉ. अजय कुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

निगरानी टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों की तलाश में मुजफ्फरपुर स्थित क्षेत्रीय उप निदेशक (आरडीडी) कार्यालय में भी जांच की जा रही है। अधिकारियों की टीम कार्यालय के दस्तावेजों, फाइलों और अन्य अभिलेखों की गहन पड़ताल कर रही है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रीता सिन्हा के नेतृत्व में की गई। अभियान में डीएसपी पवन कुमार सहित निगरानी विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जाएगी।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारियों के अनुसार, डॉ. अजय कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें