नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप के निधन पर दुख जताया। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे।
राष्ट्रपति कोविंद ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि भारत के प्रशंसक और मित्र प्रिंस के निधन का समाचार पाकर गहरा दुख हुआ। मेरे विचार और प्रार्थना महारानी और शाही परिवार के सदस्यों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे।
उपराष्ट्रपति वेंकैया ने ट्वीट कर कहा कि प्रिंस फिलिप- ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के निधन से दुखी हूं। उन्हें सशस्त्र बलों में उनके विशिष्ट कैरियर, अपने देश के लिए प्रेरणादायक सेवा और परोपकारी पहल पर उनके अनुकरणीय कार्य के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और शाही परिवार के सभी सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि प्रिंस फिलिप के निधन पर मेरे विचार ब्रिटिश लोगों और शाही परिवार के साथ हैं। उनका सैन्य में विशिष्ट करियर था और कई सामुदायिक सेवा पहलों में वे सबसे आगे थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति मिले।
हिन्दुस्थान समाचार
A valid URL was not provided.