Breaking News

राजस्थान में भारतमाला एक्सप्रेसवे 925ए पर लैंड हुए सुखोई और जगुआर फाइटर जेट

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

जोधपुर, 11 नवम्बर (हि.स.)। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जैसलमेर में सेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास ऑपरेशन त्रिशूल चल रहा है। इसके तहत मंगलवार को बाड़मेर के गांधव (बाखासर) में भारतीय वायु सेना का महा-गजराज युद्धाभ्यास हुआ। यह एक्सरसाइज भारतमाला एक्सप्रेसवे 925ए पर गांधव इलाके में बनी 3 किलोमीटर लंबी और 33 मीटर चौड़ी इमरजेंसी एयर स्ट्रिप पर हुई। यहां सबसे पहले ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सी-295 हवाई पट्टी पर टच एंड गो करके निकला। रन का पूरा ट्रायल भी किया। इसके बाद फाइटर जेट जगुआर ने हाईवे पर लैंड करने के बाद दोबारा उड़ान भरी। आखिर में फाइटर जेट सुखोई-30 उतरा और फिर उड़ान भरी। यह एयर स्ट्रिप भारत-पाकिस्तान तारबंदी बॉर्डर से महज 40 किमी दूरी पर बनाई गई है। इस एक्सप्रेसवे पर यह तीसरी एक्सरसाइज है, जब फाइटर प्लेन को उतारा गया है। युद्धाभ्यास शुरू होने से पहले हाईवे पर आवाजाही बंद कर गई थी।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

विंग कमांडर देवेंद्र पांडेय ने बताया कि इंडियन एयरफोर्स की साउथ-वेस्टर्न कमांड के तहत यह एक्सरसाइज आयोजित की गई। उन्होंने कहा, इस अभ्यास का उद्देश्य हमारी इमरजेंसी एयर लैंडिंग फील्ड की वैलिडिटी परखना है। तीन विमानों में से दो फाइटर प्लेन-जगुआर और सुखोई-थे, जबकि एक ट्रांसपोर्ट विमान सी-295 था।

गांधव की यह एयर स्ट्रिप कई विशेषताओं से लैस है। इसके दोनों सिरों पर 40&180 मीटर की दो पार्किंग एरिया बनाए गए हैं। जहां फाइटर प्लेन को सुरक्षित खड़ा किया जा सकता है। इसके अलावा 25 गुणा 65 मीटर आकार की एटीसी प्लिंथ पर डबल मंजिला एटीसी टॉवर बनाया गया है, जिसमें वॉशरूम सहित आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। हवाई पट्टी के साथ 3.5 किमी लंबी और 7 मीटर चौड़ी सर्विस रोड भी बनाई गई है। वर्तमान में देशभर में कुल 25 इमरजेंसी एयर स्ट्रिप्स विकसित की जा रही हैं। इनमें से 12 सार्वजनिक हैं जबकि 13 को सुरक्षा कारणों से सीक्रेट रखा गया है। पहले फेज में राजस्थान, गुजरात, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में स्ट्रिप निर्माण कार्य पूरा किया जा रहा है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें