Breaking News

मेघालय पुलिस राजा रघुवंशी हत्याकांड के चार आरोपितों को लेकर इंदौर

3 Min Read

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

गुवाहाटी, 11 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रहने वाले राजा रघुवंशी की हत्या की जांच मेघालय पुलिस ने तेज कर दी है। वह गिरफ्तार आरोपितों को एक-एककर शिलांग पहुंचा रही है। मेघालय पुलिस के ‘आपरेशन हनीमून’ के तहत राजा हत्याकांड के चार आरोपितों को आज सुबह आठ बजे विमान के जरिए गुवाहाटी के बोरझार स्थित हवाई अड्डे पर लाया गया।

मेघालय पुलिस चारों आरोपितों को इंदौर से दिल्ली लेकर पहुंची

DOON
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मेघालय पुलिस चारों आरोपितों को इंदौर से दिल्ली लेकर पहुंची। इसके बाद चारों को दिल्ली से विमान के जरिए गुवाहाटी लाया गया। गुवाहाटी से तुरंत पुलिस दल सड़क मार्ग से राजधानी शिलांग के लिए रवाना हो गया। शिलांग में चारों आरोपितों के स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी। दावा किया गया है कि चारों आरोपितों ने राजा रघुवंशी की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। हालांकि, पुलिस का औपचारिक बयान इस संबंध में सामने नहीं आया है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मुख्य आरोपित सोनम रघुवंशी को लेकर बीती रात शिलांग पहुंच चुकी है

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

मेघालय पुलिस राजा हत्याकांड की कथित मुख्य आरोपित सोनम रघुवंशी को लेकर बीती रात शिलांग पहुंच चुकी है। सोनम का गणेश दास अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। उसे फिलहाल शिलांग के पुलिस गेस्ट हाउस में रखा गया। बताया गया है कि सोनम की प्रेगनेंसी रिपोर्ट निगेटिव आई है। मेघालय पुलिस आज इंदौर से लाए गए चारों आरोपितों को शिलांग अदालत में हाजिर कर पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ आरंभ करेगी।

मेघालय सरकार ने राजा हत्याकांड को संजीदगी से लेते हुए पुलिस को जांच का आदेश दिया

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश के इंदौर से राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी हनीमून मनाने मेघालय पहुंचे थे। वहां राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई। इससे मध्य प्रदेश और मेघालय में सनसनी फैल गई। इस घटना से मेघालय के पर्यटन क्षेत्र को बड़ा आघात पहुंचा। मेघालय सरकार ने राजा हत्याकांड को संजीदगी से लेते हुए पुलिस को जांच का आदेश दिया। पुलिस ने अपनी साख पर बन आई राजा की हत्या की जांच आरंभ की। उसने हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी की।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें