Breaking News

तेरह साल से कोमा में पड़े हरीश राणा को मिली इच्छामृत्यु, एम्स में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली, 24 मार्च (हि.स.)। देश में निष्क्रिय इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। एम्स ने जारी एक बयान में कहा कि हरीश राणा ने मंगलवार को शाम 4.10 मिनट पर अंतिम सांसें ली। वे समर्पित चिकित्सकों की टीम की देखरेख में थे और उन्हें ऑन्को-एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष, डॉ. (प्रो.) सीमा मिश्रा के नेतृत्व में पैलिएटिव ऑन्कोलॉजी यूनिट (आईआरसीएच) में भर्ती कराया गया था।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

एम्स ने हरीश राणा के परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

हरीश राणा का मामला देश में ‘गरिमा के साथ मृत्यु के अधिकार’ (राइट टू डाई विद डिग्निटी) पर एक ऐतिहासिक निर्णय माना गया था। हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को विशेष अनुमति देते हुए उनकी सम्मानपूर्वक मृत्यु के लिए एम्स प्रबंधन को जीवनरक्षक उपचार हटाने (लाइफ सपोर्ट विदड्राल) की इजाजत दी थी।

DOON
विज्ञापन

13 साल पहले एक हादसे के बाद कोमा में चले गए थे हरीश

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

32 साल के हरीश राणा 13 साल पहले एक हादसे का शिकार हो गए थे। चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहे हरीश राणा 20 अगस्त 2013 को हॉस्टल की चौथी मंजिल से नीचे गिर गए थे। इसके बाद से हरीश कोमा में चले गए थे। परिवार वालों ने खूब इलाज कराया पर हरीश के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। 13 साल से बिस्तर पर ही लाइफ स्पोर्ट सिस्टम के सहारे जिंदा थे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

परिवार वालों ने इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया हरीश के पिता अशोक राणा ने सुप्रीम कोर्ट से बेटे के लिए इच्छामृत्यु की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों का पैनल गठित कर रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति दे दी थी। 15 मार्च को हरीश राणा को दिल्ली एम्स लाया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने धीरे धीरे लाइफ सपोर्ट सिस्टम को हटाना शुरू किया। मंगलवार को हरीश को हमेशा के लिए दर्द से राहत मिल गई। पैसिव यूथिनिसियाका देश में यह पहला मामला है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें