नई दिल्ली, 23 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल यूनिट ने ऑनलाइन इनवेस्टमेंट के नाम पर हुई 5.92 करोड़ की बड़ी ठगी का भंडाफोड़ करते हुए चार मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह देशभर में हुई कई साइबर ठगी शिकायतों से जुड़ा हुआ था और पुलिस ने इनके खातों से 1.1 करोड़ से अधिक की ठगी की राशि का पता लगाया है। क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने रविवार को बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता ने बताया कि फेसबुक पर एक महिला ने उससे संपर्क किया। महिला ने खुद को मुंबई की ग्लोबल ट्रेडर्स नामक जुड़ी कंपनी का अधिकारी बताती थी। अगले दो महीनों में पीड़ित से “हाई-रिटर्न ट्रेडिंग अकाउंट” में निवेश करने के नाम पर 5,92,44,480 रुपये ठग लिए गए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर केस मुकदमा दर्ज किया। आज का पंचांग | राशिफल | आषाढ़ शुक्लपक्ष नवमी पुलिस उपायुक्त के अनुसार जांच में सामने आया कि ठगी की रकम को 33 अलग-अलग बैंक खातों में बांटा गया और फिर कई परतों में ट्रांसफर कर मनी-लॉन्ड्रिंग की गई, ताकि असली स्रोत छिपा रहे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त मामले में चार आरोपितों अनस अंसारी (22), मोहम्मद कैफ (22), अकिब (40) और मोहम्मद दानिश (22) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपित हल्द्वानी (उत्तराखंड) के रहने वाले हैं और ठगी से जुड़ी रकम को अलग-अलग खातों में घुमाने और नकद में बदलने का काम करते थे। छपरा जंक्शन पर छात्रों को मानव तस्करी और साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक पुलिस अधिकारी के अनुसार पकड़ा गया अनस अंसारी अपने बैंक खातों का इस्तेमाल करवाता था और एटीएम से रकम निकाल कर कमीशन पर कैश सौंपता था। जबकि मोहम्मद कैफ ने कई बैंक खाते दिए थे। यह ठगी की रकम निकाल कर हैंडलर्स तक पहुंचाता था। वहीं, अकिब ने अपना बंधन बैंक खाता गिरोह को दिया हुआ था। इसके अलावा वह ओटीपी और अकाउंट एक्सेस शेयर करता था। मोहम्मद दानिश भी नेटवर्क का अहम हिस्सा था। वह दुबई स्थित हैंडलर के लिए खाते उपलब्ध कराता था और मनी-लॉन्ड्रिंग नेटवर्क में कैश वितरण और निकासी का काम संभालता था। बिहार पुलिस एएसआई परीक्षा के बाद राजेंद्र कॉलेजिएट परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का हंगामा, ब्लूटूथ डिवाइस मिलने पर जांच शुरू
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
नई दिल्ली, 23 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल यूनिट ने ऑनलाइन इनवेस्टमेंट के नाम पर हुई 5.92 करोड़ की बड़ी ठगी का भंडाफोड़ करते हुए चार मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह देशभर में हुई कई साइबर ठगी शिकायतों से जुड़ा हुआ था और पुलिस ने इनके खातों से 1.1 करोड़ से अधिक की ठगी की राशि का पता लगाया है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने रविवार को बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता ने बताया कि फेसबुक पर एक महिला ने उससे संपर्क किया। महिला ने खुद को मुंबई की ग्लोबल ट्रेडर्स नामक जुड़ी कंपनी का अधिकारी बताती थी। अगले दो महीनों में पीड़ित से “हाई-रिटर्न ट्रेडिंग अकाउंट” में निवेश करने के नाम पर 5,92,44,480 रुपये ठग लिए गए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर केस मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस उपायुक्त के अनुसार जांच में सामने आया कि ठगी की रकम को 33 अलग-अलग बैंक खातों में बांटा गया और फिर कई परतों में ट्रांसफर कर मनी-लॉन्ड्रिंग की गई, ताकि असली स्रोत छिपा रहे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त मामले में चार आरोपितों अनस अंसारी (22), मोहम्मद कैफ (22), अकिब (40) और मोहम्मद दानिश (22) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपित हल्द्वानी (उत्तराखंड) के रहने वाले हैं और ठगी से जुड़ी रकम को अलग-अलग खातों में घुमाने और नकद में बदलने का काम करते थे।
पुलिस अधिकारी के अनुसार पकड़ा गया अनस अंसारी अपने बैंक खातों का इस्तेमाल करवाता था और एटीएम से रकम निकाल कर कमीशन पर कैश सौंपता था। जबकि मोहम्मद कैफ ने कई बैंक खाते दिए थे। यह ठगी की रकम निकाल कर हैंडलर्स तक पहुंचाता था। वहीं, अकिब ने अपना बंधन बैंक खाता गिरोह को दिया हुआ था। इसके अलावा वह ओटीपी और अकाउंट एक्सेस शेयर करता था। मोहम्मद दानिश भी नेटवर्क का अहम हिस्सा था। वह दुबई स्थित हैंडलर के लिए खाते उपलब्ध कराता था और मनी-लॉन्ड्रिंग नेटवर्क में कैश वितरण और निकासी का काम संभालता था।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ