Breaking News

जम्मू से 6,721 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था रवाना,  87 विदेशी नागरिक भी शामिल

1 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

जम्मू, 05 जुलाई (हि.स.)। अमरनाथ तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था आज तड़के जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से दो बेस कैंपों (आधार शिविरों) के लिए रवाना हुआ। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। 2,590 तीर्थयात्रियों ने छोटे बालटाल रूट को चुना जबकि 4,131 ने पारंपरिक पहलगाम रूट को चुना है। इस जत्थे में 4,576 पुरुष तीर्थयात्री, 1,310 महिलाएं, 22 बच्चे, 572 साधु, 154 साध्वियां, 38 विदेशी पुरुष श्रद्धालु और 49 विदेशी महिला श्रद्धालु शामिल हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि बालटाल जाने वाला काफिला जिसमें 152 गाड़ियां (50 बसें, 12 मीडियम मोटर वाहन और 90 हल्के मोटर वाहन) शामिल थीं सुबह 3:15 बजे भगवती नगर से रवाना हुआ। पहलगाम जाने वाला काफिला जिसमें 139 गाड़ियां (84 बसें, 25 मीडियम मोटर वाहन और 30 हल्के मोटर वाहन) शामिल थीं सुबह 3:45 बजे रवाना हुआ।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन

यह वार्षिक तीर्थयात्रा कई स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था के तहत आयोजित की जा रही है। यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सिविल प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा बलों और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने मिलकर इंतजाम किए हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें