Breaking News

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल, पुडुचेरी में मतगणना जारी

4 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

– पांच राज्यों की आठ सीटों पर हुए उपचुनाव के मतों की गिनती भी की जाएगी

SHAILFORD
विज्ञापन

नई दिल्ली: देश के चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज सामने आ जाएंगे। यह राज्य हैं- पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी। सारे देश की नजर इन नतीजों पर टिकी हुई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। पहले डाक मत्रपत्र (पोस्टल बैलट) की गणना हुई। इसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती होगी। पूरी तस्वीर शाम तक साफ होने की उम्मीद है।

SHARDA
विज्ञापन

इसके अलावा पांच राज्यों की आठ सीटों पर भी आज ही मतगणना होगी। यह वह सीट हैं जहां मौजूदा विधायकों के निधन के बाद पिछले महीने उपचुनाव कराए गए। इनमें गोवा की पोंडा, कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण, नागालैंड की कोरिडांग, त्रिपुरा की धर्मनगर, गुजरात की उमरेठ और महाराष्ट्र की राहुरी एवं बारामती सीट शामिल है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस चुनाव में रिकॉर्ड मतदान, कड़ी सुरक्षा और लाइव वेबकास्टिंग जैसे तकनीकी नवाचारों ने चुनावी प्रक्रिया के विकसित होने का संकेत दिया है। आज शाम तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन सी पार्टी या गठबंधन सत्ता में आएगा। इन राज्यों के चुनावी नतीजों का केवल क्षेत्रीय नहीं राष्ट्रीय राजनीति में भी बड़ा प्रभाव दिखेगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम में लोगों की सबसे अधिक नजर पश्चिम बंगाल पर होगी। अधिकांश एक्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सबसे आगे दिखाया गया है। अगर एक्जिट पोल के अनुमान नतीजों में बदलते हैं तो पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की सत्ता से विदाई के साथ ममता बनर्जी को सत्ता से जाना होगा । केरलम इस बार भी भाजपा के लिए पहेली साबित हो सकता है। एक्जिट पोल के अनुमान तो यही कहते हैं। अभी तक राज्य विधानसभा में भाजपा का पहली बार खाता 2016 में खुला था।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

अनेक एक्जिट पोल के अनुमानों में तमिलनाडु में नए राजनीतिक समीकरण देखने को मिल सकते हैं। एक्जिट पोल के अनुसार, असम में भाजपा की वापसी होगी। इससे भाजपा में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की स्थिति और मजबूत होगी। केंद्रशासित पुडुचेरी में एन. रंगासामी के नेतृत्व में एआईएनआरसी और भाजपा गठबंधन सरकार के सत्ता में बने रहने की संभावना जताई जा रही है।

294 सदस्यों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा की 293 सीटों के लिए 77 केंद्रों पर मतगणना होगी। दक्षिण 24 परगना जिले की फलता सीट पर गड़बड़ी की वजह से मतदान रद कर दिया गया है। फलता में 21 मई को दोबारा मतदान होगा। मतगणना को देखते हुए इस बार राज्य में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों और 77 पुलिस पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। मतगणना केंद्रों पर रिटर्निंग अफसरों और पर्यवेक्षकों को छोड़कर कोई भी मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेगा। मतगणना केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा होगा। पहली बार, आयोग ने मतगणना केंद्रों में अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए मतगणना कर्मचारियों के लिए क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान पत्र प्रणाली शुरू की है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें