छपरा: जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 3 मई से 9 मई तक छपरा में आयोजित होगी. खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु डीएम दीपक आनंद ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की.
डीएम ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला खिलाडि़यों की अधिक से अधिक प्रतियोगिता हेतु जिला के महिला काॅलेजों को भी सूचना दी जाए ताकि अधिक से अधिक खिलाडि़यों की प्रतिभागिता हो सके. इसके लिए डीएम ने डीडीसी को निर्देश दिया कि वे अलग से महिला काॅलेजों के प्राचार्यो के साथ बैठक आहुत कर दिशा निदेश देंगे.
10 अप्रैल से 26 अप्रैल तक होगा रजिस्ट्रेशन
डीपीआरओ बीके शुक्ला ने बताया कि 10 अप्रैल से 26 अप्रैल तक जिले के सभी विद्यालय के प्रधान या खिलाडि़यों द्वारा जिला खेल कार्यालय, राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा में अपना निबंधन कराना है. डीएम ने स्पष्ट कहा है कि रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले विद्यालय के प्रधान एवं शारीरिक शिक्षक को दोषी मानते हुए उनपर अनुशासनिक कार्रवाई होगी.
सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी होगा आयोजन
खेल प्रतियोगिता के दरम्यान खिलाडि़यों के मनोरंजन हेतु संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की व्यवस्था करने का निर्देश डीएम ने दिया. डीएम ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि सभी खेल प्रतियोगिता स्थल पर चिकित्सक टीम एवं गर्मी के मौसम को देखते हुए आवश्यक दवाइयों के साथ एम्बुलेंस भी उपलब्ध कराएंगे.
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2016-17 खेल कैलेन्डर सारण, छपरा
क्र0 खेल का नाम कोटि आयु वर्ग दिनांक/स्थल
1. एथलेटिक्स B/G 15-17 वर्ष 3-4 मई 2016 राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा
2. फुटवाॅल B/G 15-17 वर्ष 3-4 मई 2016 राजपुत स्कूल छपरा
3. हैण्डवाॅल B/G 15-17 वर्ष 5 मई 2016 विश्वेश्वर सेमिनरी, छपरा
4. बैडमिन्टन B/G 15-17 वर्ष 5 मई 2016 राजपुत स्कूल छपरा
5. शतरंज B/G 15-17 वर्ष 5 मई गल्र्स स्कूल, छपरा
6. वुशू B/G 15-17 वर्ष 5 मई 2016 राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा
7. ताइक्वांडों B/G 15-17 वर्ष 5 मई 2016 राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा
8. भारोत्तोलन B/G 15-17 वर्ष 7 मई 2016 राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा
9. सुब्रतो मुखर्जी फुटवाॅल B 15-17 वर्ष 7 मई 2016 राजपुत स्कूल, छपरा
10. कबडडी B/G 15-17 वर्ष 8-9 मई 2016 राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा
11. वालीवाॅल B/G 15-17 वर्ष 8-9 मई 2016 राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा
12. खो-खो B/G 15-17 वर्ष 8-9 मई 2016 राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा
नोटः- सारण जिला अन्तर्गत सभी सरकारी एवं निजी उच्च विद्यालयों के छात्र/छात्रा वर्ग 9-10 तक (आयु 15-17) वर्ष तक वर्णित खेल विद्या में भाग लेने के इच्छुक है वे दिनांक 10.04.2016 से 26.04.2016 तक जिला खेल कार्यालय राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा में कार्यालय अवधि में करा सकते है.
महिला खेल कूद प्रतियोगिता 2016-17 खेल कैलेन्डर सारण
क्र0 खेल का नाम कोटि आयु वर्ग दिनांक एवं स्थल का नाम
1. एथलेटिक्स महिला 25 वर्ष तक 7 मई 2016 राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा
2. हैण्डवाॅल महिला 25 वर्ष तक 7 मई 2016 राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा.
3. कबडडी महिला 25 वर्ष तक 8 मई 2016 राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा.
4. वालीवाॅल महिला 25 वर्ष तक 8 मई 2016 राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा.
5. बैडमिन्टन महिला 25 वर्ष तक 8 मई 2016 राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा.
6. खो-खो महिला 25 वर्ष तक 8 मई 2016 राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा.
7. लाॅन-टेनिस महिला 25 वर्ष तक 8 मई 2016 राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा.
नोटः- सारण जिला अन्तर्गत सभी विद्यालयों/महाविद्यालयों (प्राइवेट सहित) के 25 वर्ष तक की महिलायें जो वर्णित खेल विद्या में भाग लेने के इच्छुक है वे दिनांक 10.04.2016 से 26.04.2016 तक जिला खेल कार्यालय राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा में कार्यालय अवधि में अपना निबंधन करा सकती हैं.