चंदन कुमार सोनी बने भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी

Chhapra: शहर के जाने माने स्वर्ण आभूषण व्यवसायी चंदन कुमार सोनी को भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय प्रभारी मनोनीत किया गया है। इस आशय का पत्र प्रदेश संयोजक प्रो (डा) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने जारी किया है। 

अपने मनोनय पर चंदन सोनी ने कहा कि उनके द्वारा पार्टी की नीतियों को हमेशा आगे बढ़ाया गया है। केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना उनका उद्देश्य है। 

उनके मनोनय पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।   चंदन सोनी भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। 

0Shares
A valid URL was not provided.