प्रखंड स्तरीय रवि कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

प्रखंड स्तरीय रवि कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

प्रखंड स्तरीय रवि कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

इसुआपुर: प्रखंड मुख्यालय परिसर इसुआपुर में आत्मा सारण द्वारा आयोजित रवि कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन आत्मा अध्यक्ष विजय राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्रा, राजस्व पदाधिकारी पूजा रॉय, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजीव सिंह, विधायक प्रतिनिधि मिथिलेश पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कर्मशाला में बीडीओ ने जैविक खेती को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। वहीं आधुनिक तरीके से खेती किए जाने की बात भी कही। ताकि भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहे। साथ ही मिश्रित खेती मत्स्य पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, गौ पालन, मधुमक्खी पालन पर बल दिया। वहीं कृषि पदाधिकारी ने मेंथा जो जापानी पुदीना होता है, उसके बारे में भी बताया। वही रासायनिक खाद का प्रयोग कम कर उसके बदले जैविक या गोबर वाला खाद डालने के लिए किसानों को प्रेरित किया। वहीं मोटे अनाज के उपज की जानकारी दी गई । जिससे वह हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएगा,और हम स्वस्थ रहेंगे। कृषि समन्वयक के द्वारा बीज की उपलब्धता के बारे में बताया गया कि प्रखंड में तीन क्विंटल 56 किलो चने का बीज उपलब्ध है। चार क्विंटल 16 किलो मसूर दाल का बीज उपलब्ध है।साथ ही 500 क्विंटल 13 किलो गेहूं का बीज किसानों के बीच वितरण करने के लिए आया है।

जिला पार्षद छविनाथ सिंह ने कहा कि सबसे बड़ा संत किसान ही होता है। वह अन्नदाता होता है, पालनहार होता है।कृषक विक्रम सिंह ने कहा कि एक दुकान से काम नहीं चलता है, एक और दुकान उपलब्ध कराई जाए। ताकि बीज लेने में सहूलियत हो सके। कर्मशाला का संचालन मिथिलेश कुमार दुबे ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन आत्मा अध्यक्ष विजय राय ने किया।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें