Breaking News

कर्नाटक के लक्कुंडी उत्खनन में दुर्लभ आदिशेष प्रतिमा मिली, अब तक 45 से अधिक पुरातात्विक अवशेष मिले

2 Min Read

गदग (कर्नाटक), 29 जनवरी (हि.स.)। कर्नाटक के गदग जिले के ऐतिहासिक लक्कुंडी गांव में पिछले 12 दिनों से तेज़ी से चल रहे उत्खनन कार्य के दौरान दुर्लभ पुरातात्विक अवशेष सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को तीन फनों वाले नागराज आदिशेष की हरे पत्थर से निर्मित प्रतिमा मिलने से क्षेत्र में भारी उत्सुकता उत्पन्न हो गई है। जनविश्वास के अनुसार घटसर्प (नाग प्रतिमा) आमतौर पर वहां स्थापित की जाती है जहां किसी प्रकार का खजाना होता है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

कल्याण चालुक्य और विजयनगर शासकों के शासनकाल का प्रमुख केंद्र रहा लक्कुंडी गांव पहले ही अपने ऐतिहासिक और शिल्प महत्व के लिए जाना जाता है। उत्खनन के दौरान देवताओं, राजाओं तथा महत्वपूर्ण शिल्पों के मुकुटों के ऊपरी हिस्सों में प्रयुक्त दुर्लभ और बहुमूल्य शिल्प अवशेष भी मिले हैं। इससे पहले एक फन वाली नाग प्रतिमा मिली थी, जबकि अब तीन फनों वाली नाग प्रतिमा का मिलना विशेष महत्व रखता है।

लक्कुंडी विकास प्राधिकरण के आयुक्त शरणु गोरेरी ने बताया कि इतिहास के अनुसार कल्याण चालुक्य काल में लक्कुंडी गांव में 101 मंदिर और 101 कुएं थे। विजयनगर शासन के बाद कई प्राचीन मंदिर नष्ट हो गए लेकिन उनके अवशेष अब एक-एक कर सामने आ रहे हैं। आदिशेष प्रतिमा की खोज ने इस उत्खनन को और भी महत्वपूर्ण बना दिया है।

DOON
विज्ञापन

वर्तमान में A, A-1, B और B-1 नामक चार बॉक्सों में उत्खनन कार्य चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार, अगले चरण में इन चारों बॉक्सों को मिलाकर एक बॉक्स में उत्खनन की योजना है। उत्खनन स्थल पर छात्रों और पर्यटकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। धारवाड़ जिले के नवलगुंद स्थित सरकारी प्रथम श्रेणी महाविद्यालय के इतिहास विभाग के छात्र भी यहां पहुंचकर जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

अब तक लक्कुंडी में 45 से अधिक पुरातात्विक अवशेष मिल चुके हैं। आने वाले दिनों में और कौन-कौन से ऐतिहासिक रहस्य उजागर होंगे, इसे लेकर उत्सुकता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें