Breaking News

नितिन नबीन ने भाजपा मुख्यालय में संभाला कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार

1 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में अपने आधिकारिक दायित्वों का कार्यभार संभाला।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे। उन्होंने नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत कर उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया।

इसके बाद भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने मुख्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की। नितिन नबीन शाम चार बजे मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका स्वागत महासचिव तरुण चुग, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के कई मंत्रियों, दुष्यंत गौतम और कई वरिष्ठ नेताओं ने किया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

पटना से प्रस्थान करते समय मीडिया से बातचीत में नितिन नबीन ने बिहार और अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और राष्ट्रीय स्तर पर इस पद तक पहुंचने का श्रेय उनके आशीर्वाद को दिया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें