Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने की श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता

1 Min Read

नई दिल्ली, 11 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात को श्री सोमनाथ ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने सोमनाथ की तीर्थयात्रा को और अधिक स्मरणीय बनाने के तरीकों पर चर्चा की।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

बैठक के बाद प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सोमनाथ में होना अपने आप में सौभाग्य की अनुभूति है—यह हमारी सभ्यतागत वीरता का गौरवपूर्ण प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा सोमनाथ स्वाभिमानपर्व के दौरान हो रही है, जब पूरा देश 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले आक्रमण के एक हज़ार वर्ष पूरे होने का स्मरण कर रहा है। उन्होंने लोगों का स्नेहिल स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

DOON
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि आज शाम सोमनाथ में श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता की। मंदिर परिसर में बुनियादी ढांचे के उन्नयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और सोमनाथ की तीर्थयात्रा को और अधिक स्मरणीय बनाने के तरीकों पर चर्चा की।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें