Patna: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों के बंटवारे के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने अपने कोटे की 121 सीटों का ऐलान कर दिया है.
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने इन सीटों की सूची को जारी किया.
आपको बता दें कि एनडीए में हुए सीटों के बंटवारे के अनुसार भाजपा 121, जदयू 122 सीटों में से लड़ेगी. जदयू अपने कोटे से हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को 7 सीटें देगी. वही भाजपा अपने कोटे से विकासशील इंसान पार्टी को सीटें देगी. फिलहाल कितनी सीटें मिलेंगी इसकी घोषणा नहीं हुई है.
यहाँ देखें सूची
भाजपा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ @sanjayjaiswalMP ने एनडीए की भाजपा के खाते में मिली विधानसभा सीटों की सूची जारी की। सूची संलग्न है। pic.twitter.com/viuoUFWbtJ
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 6, 2020