Chhapra: बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब सारण ने रिविलगंज में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण करते हुए रोटरी क्लब सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा वर्तमान समय में कई प्रजाति के जीव जंतु एवं वनस्पतियां अर्थात् पेड़ पौधे विलुप्त हो रहे हैं जो प्रकृति के संतुलन के लिए बहुत ही भयावह है ऐसे में मनुष्य होने के नाते हमारी जिम्मेदारी बहुत बढ़ जाती है,अपने आसपास के वनस्पतियों एवं जीव-जंतुओं की रक्षा करने का संकल्प लें। एक पेड़ सौ पुत्रों के समान होता है,अत: हमें पेड़ लगाकर मानव जाति के कल्याण में सहभागी बनना चाहिए। विश्व में प्राचीनतम् संस्कृति हमारी भारतीय सनातन हिन्दू संस्कृति है जिसमें पर्यावरण को देवतुल्य स्थान दिया गया है। यहीं कारण है कि पर्यावरण के सभी अंगों को जैसे जल, वायु, धरती आदि को देवता ही माना गया है। यहाँ तक हिन्दू दर्शन में मूल ईकाई जीव में मनुष्य में पंच तत्वों का समावेश माना गया है। मनुष्य पांच तत्वों जल, अग्नि, आकाश, पृथ्वी और वायु से मिलकर बना है। इसी कारण पर्यावरण हर दृष्टि से हमारे लिए बेहद खास है। आओ हम सब मिलकर पेड़-पौधे लगाने और अपनी धरती को हरी-भरी रखने एवं संरक्षण करने का संकल्प करें। पेड़ लगाना, प्रदूषण को नियंत्रित करना एवं पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबकी ज़िम्मेदारी है।
रोटरी क्लब सारण के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता तथा सचिव प्रदीप कुमार ने बताया बिहार पृथ्वी दिवस पर रोटरी क्लब सारण द्वारा रिविलगंज में विजय भास्कर के खेत में आम, जामुन, अनार, आंवला, अमरूद, तुलसी, शम्मी पत्ता के फलदार पौधे लगाए गए है। जिसके संरक्षण की जिम्मेवारी संयोजक विजय भास्कर को दी गई है।
इस अवसर पर रोटरी क्लब सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, संस्थापक सचिव राजेश फैशन, अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, सचिव प्रदीप कुमार, संयोजक विजय भास्कर, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष पंकज कुमार, राजेश जायसवाल, राकेश कुमार, अजय कुमार, सुनील कुमार सिंह, राजेश गोल्ड, डाॅ मदन प्रसाद, चन्द्रकांत द्विवेदी, सोहन कुमार गुप्ता, दिलीप पोद्दार, मनोज कुमार गुप्ता, बासुकी गुप्ता, विजय रंजन, दीनानाथ प्रसाद, अजय प्रसाद आदि ने सराहनीय सहयोग किया।
बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब सारण ने किया पौधारोपण
A valid URL was not provided.
2021-08-09