ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी | पंचांग | राशिफल

ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी | पंचांग | राशिफल

आज का पंचांग
दिनाँक 27/05/2023 शनिवार ज्येष्ठ शुक्लपक्ष , सप्तमी, सुबह 07:42 उपरांत अष्टमी,नक्षत्र माघा , रात्रि 11 ;43 उपरांत पूर्वाफाल्गुन ,चन्द्र राशि सिह, विक्रम संवत 2080,सूर्योदय 05:00 सुबह,सूर्यास्त 06:34 संध्या,चंद्रोदय 11:22 सुबह, चंद्रास्त 12:39 सुबह ( 28 मई 23), लगन वृष 06:18 सुबह, उपरांत मिथुन लगन , चौघडिया, दिन चौघड़िया,काल 05:00 सुबह 06:41 सुबह,शुभ 06:41 सुबह 08:23 सुबह,रोग 08:23 सुबह 10:05 सुबह,उद्देग 10:05 सुबह 11:47 सुबह,चर 11:47 सुबह 01:28 दोपहर,लाभ 01:28 दोपहर 03:10 दोपहर,अमृत 03:10 दोपहर 04:52 संध्या,काल 04:52 संध्या 06:34 संध्या, राहुकाल, सुबह 08:23 से 10:05 दोपहर, अभिजित मुहूर्त, सुबह 11:20 से 12:14 दोपहर, दिशाशूल पूर्व

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

शत्रु सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर होगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी।बच्चों के भविष्य को लेकर ज्यादा चिंता न करे व बिना कारण उन पर क्रोध करने से बचे अन्यथा वे आपसे दूर हो सकते हैं। कोई समस्या हो तो उसे अपने किसी मित्र या रिश्तेदार के साथ अवश्य साँझा करे।
लकी नंबर
9
लकी कलर
पीला

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।व्यापारियों को आज के दिन लाभ मिलने की प्रबल संभावना हैं व कई नए समझौते हो सकते हैं जो भविष्य की दृष्टि से लाभदायक होंगे। इस दौरान अपने शत्रुओं का विशेष ध्यान रखे ।
लकी नंबर
5
लकी कलर
गुलाबी

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं।यदि आप अपने भाई-बहन से किसी बात से नाराज़ चल रहे थे तो वह नाराजगी आज के दिन समाप्त हो जाएगी।
लकी नंबर
3
लकी कलर
भूरा

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यापारिक दृष्टि से आज आपको लाभ मिलेगा लेकिन उसके साथ-साथ नए शत्रु भी बन सकते हैं जो व्यापार में आपको हानि पहुँचाने का प्रयास करेंगे। इसलिये ऐसे समय में ज्यादा सावधान रहें व किसी भी व्यापारिक निर्णय को सार्वजनिक तौर पर कहने से बचे।
लकी नंबर
2
लकी कलर
ग्रे

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान बढ़ेगा। स्वजनों से मेल-मिलाप होगा।परिवार में कोई नयी खुशी आ सकती हैं जिससे सभी का मन प्रसन्न रहेगा।
लकी नंबर
4
लकी कलर
गुलाबी

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। व्यावसायिक समस्या का हल निकलेगा।प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को अपने ऑफिस की राजनीति से दूर रहना चाहिए अन्यथा उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता हैं।
लकी नंबर
6
लकी कलर
आसमानी

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
ऐश्वर्य पर व्यय होगा। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। राजकीय कार्य में परिवर्तन के योग बनेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे क्योंकि दोनों में से किसी एक के अस्वस्थ होने की आशंका हैं।
लकी नंबर
9
लकी कलर
संतरी

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
लेन-देन में सावधानी रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रखें। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कानूनी मामले सुधरेंगे। धन का प्रबंध करने में कठिनाई आ सकती है।काम का बोझ ज्यादा रहने के कारण मन परेशान रह सकता है।
लकी नंबर
1
लकी कलर
हरा

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
राजमान प्राप्त होगा। नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। कार्य में व्यय की अधिकता रहेगी।आज के दिन परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। इसलिये क्रोध को नियंत्रण में रखे व कटु वचन कहने से बचे।
लकी नंबर
8
लकी कलर
सफेद

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी।पारिवारिक उलझनों के कारण मानसिक कष्ट रहेगा। धैर्य एवं संयम रखकर काम करना होगा। यात्रा आज न करें। कुछ मानसिक अंतर्द्वंद्व पैदा होंगे। दाम्पत्य जीवन कष्टकारी रहेगा।
लकी नंबर
7
लकी कलर
स्लेटी

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पुराना रोग उभर सकता है। चोट व दुर्घटना से बचें। वस्तुएं संभालकर रखें। बाकी सामान्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा।आज के दिन आपको पेट से संबंधित कोई समस्या हो सकती हैं जिससे आप बेचैन रहेंगे। जैसे कि दस्त या कब्ज होना, गैस बनना, अपच की समस्या होना इत्यादि।
लकी नंबर
6
लकी कलर
केसरी

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
बेचैनी रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।आपकी अपने साथी के साथ कुछ बातों को लेकर अनबन होती रहेगी, ऐसे में मन खट्टा रह सकता हैं। इस समय अहंकार को अपने मन में न आने दे व उन्हें समझने का प्रयत्न करे।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें