आज का पंचांग | राशिफल | आश्विन शुक्लपक्ष त्रयोदशी

आज का पंचांग | राशिफल | आश्विन शुक्लपक्ष त्रयोदशी

आज का पंचांग
दिनांक 27/10/2023 शुक्रवार
आश्विन शुक्लपक्ष त्रयोदशी
सुबह 06:56 उपरांत चतुर्दशी (28 अक्तूबर 23 )
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र : उतरभाद्रपद
सुबह 09 :25 उपरांत रेवती
चन्द्र राशि मीन
सूर्योदय 05:54 सुबह
सूर्यास्त :05:12 संध्या
चंद्रोदय :04:14 दोपहर
चंद्रास्त :05:06 सुबह (28 अक्तूबर 23)
लगन :तुला 07:34 सुबह
उपरांत वृश्चिक लगन
ऋतू : शरद
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
चर 05:54 सुबह 07:19 सुबह
लाभ 07:19 सुबह 08:44 सुबह
अमृत 08:44 सुबह 10:08 सुबह
काल 10:08 सुबह11:33 सुबह,
शुभ 11:33 सुबह 12:58 दोपहर
रोग 12:58 दोपहर 02:23 दोपहर,
उद्देग 02:23 दोपहर 03:47 संध्या
चर 03:47 संध्या 05:13 संध्या
राहुकाल
सुबह 10:08 से 11:33दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:11 से 11:56 सुबह
दिशाशूल :पच्छिम
यात्रा विचार : आज कही यात्रा पर जाने के पहले दही खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
कानूनी सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार में कुछ ऐसा घटित होगा जिसकी अपेक्षा आपको नही होगी। शत्रु अहित करने का सोचेंगे और उनके द्वारा आपके ग्राहकों को भी भ्रमित करने का प्रयास किया जाएगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर महरून

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। यदि राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय है तो आज के दिन ऐसे अवसर हाथ में आएंगे जिनका यदि आपने समझदारी से लाभ उठा लिया तो वह आगे चलकर शुभ फल देने वाले होंगे।
लकी नंबर 6 लकी कलर आसमानी

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। छात्र अपने लिए किसी मार्गदर्शन की तलाश में रहेंगे। कुछ चीजों में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन समझदारी से काम लिया गया तो वह जल्द ही सुलझ जाएगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर संतरी

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति होगी। नौकरी करते है तो बॉस आपके काम से खुश दिखाई देंगे और कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। यदि आपने इस प्रोजेक्ट पर सही से काम किया तो यह आपके भविष्य की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर हरा

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। आज का दिन प्रेम जीवन के लिए थोड़ा संवेदनशील रहेगा। यदि आप किसी के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहते है तो उनके साथ बनाकर रखे अन्यथा किसी बात को लेकर कलेश होने की संभावना है।
लकी नंबर 8 लकी कलर श्वेत

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। सरकारी परीक्षा की तैयारी किसी कोचिंग सेंटर से कर रहे है तो अपने सहपाठियों का सहयोग मिलेगा। उनमे से किसी के द्वारा उचित मार्गदर्शन किया जायेगा जो भविष्य की दृष्टि से उन्नति वाला रहेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर स्लेटी

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आर्थिक क्षेत्र में किये गए प्रयासों का फल मिलने में अभी देर लगेगी। कुछ चीजों में परेशानी जरूर आएगी लेकिन वह जल्दी ही सुलझ जाएगी। नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर केसरी

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। यदि शारीरिक काम ज्यादा करते है तो अपने स्वास्थ्य का मुख्यतया ध्यान रखें अन्यथा चोट लग सकती है।
लकी नंबर 4 लकी कलर नीला

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। यात्रा में कोई चीज भूलें नहीं। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें।विवाह हो चुका है तो अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाए अन्यथा जीवन में नीरसता आ जाएगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर पीला

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बच्चे के साथ बाहर में मनमुटाव होगा।आपको उनका व्यवहार बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। ऐसे में आप आवेश में आने की बजाए उन्हें समझने का प्रयास करेंगे तो परिणाम बेहतर होंगे।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।भारी सामान उठाते है तो उसे उठाते समय सावधानी बरतें। कोई दुर्घटना होने की संभावना लग रही है ।
लकी नंबर 3 लकी कलर भूरा

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। घर का वातावरण आध्यात्मिक रहेगा। चाचा-चाची के परिवार में से किसी के साथ संबंध मजबूत होंगे। आपको अपने माता-पिता या गुरुजनों से सीखने को आवश्यकता है जो भविष्य में बहुत काम आएगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर ग्रे

 

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें