आज का पंचांग | बैशाख शुक्लपक्ष षष्ठी | राशिफल

आज का पंचांग | बैशाख शुक्लपक्ष षष्ठी | राशिफल

आज का पंचांग
दिनाँक 26/04/2023 बुधवार, बैशाख शुक्लपक्ष षष्ठी, सुबह 11:27 उपरांत सप्तमी
नक्षत्र पुनर्वसु,चन्द्र राशि मिथुन,सुबह 12:18 उपरांत कर्क (27 अप्रैल 23),
विक्रम संवत 2079
सूर्योदय 05:17 सुबह, सूर्यास्त 06:18 संध्या
चंद्रोदय 09:53 सुबह,चंद्रास्त 12:15 सुबह (27 अप्रैल )
लगन मेष 06:23 सुबह,सुबह,उपरांत वृष लगन, चौघडिया,दिन चौघड़िया,
लाभ 05:17 सुबह 06:55 सुबह,
अमृत 06:55 सुबह 08:32 सुबह,
काल 08:32 सुबह 10:10 सुबह,
शुभ 10:10 सुबह 11:47 सुबह,
रोग 11:47 सुबह 01:25 दोपहर,
उद्देग 01:25 दोपहर 03:03 दोपहर,
चर 03:03 दोपहर 04:40 संध्या,
लाभ 04:40 संध्या 06:18 संध्या,
राहुकाल, सुबह 11:47 से 01:25 दोपहर
अभिजित मुहूर्त, आज कोई नहीं है, दिशाशूल उतर

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकते हैं। बेवजह तनाव रह सकता है। सिर में चोट लग सकती है। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होगी लेकिन बड़े-बुजुर्गों के हस्तक्षेप से वह जल्दी सुलझ भी जाएगी। आप किसी रिश्तेदार के साथ मिलकर कुछ नया करेगे। लकी नंबर 9 लकी कलर संतरी

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यापारी अपने धंधे को लेकर परेशान रहेंगे और आय अपेक्षाकृत कम होगी। लकी नंबर 1 लकी कलर हरा

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। असमंजस की स्थिति बनेगी। लेन-देन में जल्दबाजी व लापरवाही न करें।यदि स्कूल में हैं तो करियर को लेकर किसी का मार्गदर्शन तो मिलेगा लेकिन यह पर्याप्त नहीं होगा। मन को विचलित होने से रोकें अन्यथा परिणाम विपरीत रह सकते है। लकी नंबर 8 लकी कलर श्वेत

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यात्रा लंबी तथा मनोरंजक रह सकती है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। जिनके विवाह को ज्यादा समय हो गया है उन्हें अपने जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा और दोनों के बीच प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी। लकी नंबर 7 लकी कलर स्लेटी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
ऐश्वर्यादि पर खर्च होगा। यश बढ़ेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए काम मिल सकते हैं। आर्थिक वृद्धि के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। निजी नौकरी कर रहे लोगो को आज के दिन किसी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सहकर्मी आपके काम से खुश नही दिखाई देंगे। लकी नंबर 6 लकी कलर केसरी

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सुख के साधन जुटेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों का साथ मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। किसी विवाद में विजय मिल सकती है। सामाजिक काम करने का मन बनेगा।माता-पिता आपसे किसी बात की आशा रखेंगे। ऐसे में उनसे खुलकर बाते करे और सभी का सम्मान करे। लकी नंबर 4 लकी कलर नीला

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अनहोनी की आशंका निर्मूल नहीं हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।व्यापार को बढ़ाने पर जोर देंगे और इसके लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। परिवार में सभी के साथ इसको लेकर चर्चा भी संभव है। लकी नंबर 9 लकी कलर पीला

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। संतान संबंधी बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है।कॉलेज के छात्र अपने लिए कुछ नया करने का सोचेंगे लेकिन उसमें ज्यादा सफल नहीं हो पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय सुखद रहेगा। जल्दबाजी न करें। लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराने रोग को नजरअंदाज न करें। व्यय होगा।यदि आप किसी के साथ एक वर्ष से ज्यादा समय से प्रेम संबंध में है तो आज का दिन आप दोनों के लिए शुभ नहीं है। लकी नंबर 3 लकी कलर भूरा

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों से भेंट होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा।चचेरे भाई या बहन के साथ संबंध मजबूत होंगे और आप उन्हें और अच्छे से जान पाएंगे। समाजिक क्षेत्र मजबूत होगा। लकी नंबर 2 लकी कलर ग्रे

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
स्थायी संपत्ति की खरीदी-बिक्री की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सरकारी अधिकारी अपने काम को लेकर खुश होंगे और कार्यालय में उनको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा। लकी नंबर 7 लकी कलर महरून

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।सिंगल है तो सोशल मीडिया पर ही किसी के प्रति आकर्षण का भाव आएगा और उनके साथ सकारात्मक बातचीत भी शुरू हो जाएगी। लकी नंबर 6 लकी कलर आसमानी

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें