आज का पंचांग | बैशाख शुक्ल द्वितीया | राशिफल 

आज का पंचांग | बैशाख शुक्ल द्वितीया | राशिफल 

आज का पंचांग
दिनांक 22 /04/2023 शनिवार, बैशाख शुक्लपक्ष द्वितीया, सुबह 07:49 उपरांत तृतीया.
नक्षत्र कृतिका. रात्रि 11:24 उपरांत रोहिणी.
चन्द्र राशि वृष.
विक्रम संवत 2079.
सूर्योदय 05:21 सुबह, सूर्यास्त 06:16 संध्या,
चंद्रोदय 06:37 सुबह,
चंद्रास्त 08:35 दोपहर.
लगन मेष 06:39 सुबह सुबह, उपरांत वृष लगन, चौघडिया, दिन चौघड़िया,
काल 05:21 सुबह 06:58 सुबह
शुभ 06 :58 सुबह 08:35 सुबह,
रोग 08:35 सुबह 10:11 सुबह.
उद्देग 10:11 सुबह11:48 सुबह,
चर11:48 सुबह 01:25 दोपहर.
लाभ 01:25 दोपहर 03:02 दोपहर,
अमृत 03:02 दोपहर 04:39 संध्या/चर 04:39 संध्या 06:16 संध्या.
राहुकाल सुबह 08:35 से 10:11 दोपहर
अभिजित मुहूर्त .सुबह 11:22 से 12:14 दोपहर
दिशाशूल पूर्व

आज का राशिफल 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा।राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोग आज थोड़ा सतर्क रहे क्योंकि आपके पास कुछ ऐसे अवसर आएंगे । लकी नंबर 6 लकी कलर केसरी

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू , वे, वो)
सरकारी कर्मचारी अपने काम को लेकर सतर्क रहे क्योंकि किसी बड़े अधिकारी या रसूख प्राप्त व्यक्ति के द्वारा आपके काम में बाधा डाली जाएगी। ऐसे में उनके साथ उलझने से बचे अन्यथा यह समस्या आगे चलकर बड़ा रूप ले लेगी जो आपके लिए मुसीबत का कारण बनेगी। लकी नंबर 4 लकी कलर नीला

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा।मन आनंदित रहेगा और आप पहले से ज्यादा तरोताजा महसूस करेंगे। लकी नंबर 9 लकी कलर पीला
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।सांस के रोगी अपना ध्यान रखें या पहले से ही कोई गंभीर बीमारी है तो अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे और डॉक्टर के संपर्क में रहे। लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा।दिन की शुरुआत में किसी बात को लेकर चिंता सताएगी। लकी नंबर 3 लकी कलर भूरा

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आज के दिनआपके बच्चे लिए बहुत बेहतर दिन रहेगा। आपके इस प्रयास से दोनों के बीच प्रेम और बढ़ेगा तथा वे आप पर गर्व करेंगे। लकी नंबर 2 लकी कलर ग्रे

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है।घर में सबकुछ सुख-शांति से होगा और आपसी प्रेम में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। परिवार ने शान्ति रहेगा। लकी नंबर 7 लकी कलर महरून

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें।घर के किसी सदस्य के विवाह की बात चल सकती है जो सभी का मन आनंदित कर देगी। लकी नंबर 6 लकी कलर आसमानी

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगा। किसी बात को लेकर सभी सदस्यों के बीच गहन चर्चा भी होगी।, कोर्ट कचहरी के काम से दूर रहे। फायदा होगा। स्वास्थय पर ध्यान रखें। आपके मित्र साथ नही देंगे। लकी नंबर 6 लकी कलर आसमानी

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। लकी नंबर 9 लकी कलर संतरी

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें।प्रेमी की कुछ बातो को लेकर शक होगा लेकिन यह व्यर्थ का होगा। ऐसे में उनसे खुलकर बात करे अन्यथा बात बिगड़ जाएगी। लकी नंबर 8 लकी कलर श्वेत

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।आज का दिन आपका अपने परिवार वालों के साथ ही ज्यादा व्यतीत होगा। रिश्तेदार आयेंगे। लकी नंबर 7 लकी कलर स्लेटी

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें