आज का पंचांग | राशिफल | चैत्र शुक्ल द्वादशी

आज का पंचांग | राशिफल | चैत्र शुक्ल द्वादशी

आज का पंचांग
दिनाँक 02/04/2023 रविवार, चैत्र शुक्ल पक्ष द्वादशी, नक्षत्र माघा, चन्द्र राशि सिह, विक्रम संवत 2079, सूर्योदय 05:40 सुबह, सूर्यास्त 06:06 संध्या चंद्रोदय 02:48 दोपहर चंद्रास्त 04:09 सुबह ( 3 अप्रैल 2023) ,लगन मीन 06:19 सुबह,उपरांत मेष लगन ,चौघडिया,दिन चौघड़िया,उद्देग 05:40 सुबह 07:14 सुबह,चर 07:14 सुबह 08:47 सुबह,लाभ 08:47 सुबह 10:20 सुबह,अमृत 10:20 सुबह 11:53 सुबह,काल 11:53 सुबह 01:27 दोपहर,शुभ 01:27 दोपहर 03:00 दोपहर,रोग 03:00 दोपहर 04:33 संध्या,उद्देग 04:33 संध्या 06:06 संध्या,राहुकाल:संध्या 04:33 से 06:06 सुबह,अभिजित मुहूर्त ,सुबह 11:28 से12:18 दोपहर,दिशाशूल पच्छिम

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बनेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी।आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए उत्तम रहने वाला है। इस दौरान सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और बढ़ेगा।
लकी नंबर
9
लकी कलर
संतरी

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।आर्थिक जीवन के लिए आज बेहतर दिन रहेगा। आप व्यापारी है तो लाभ में रहेंगे। साथ ही आकस्मिक धन लाभ मिलने के भी संकेत मिल रहे है।
लकी नंबर
7
लकी कलर
हरा

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
परिवार में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। घर में किसी पुरानी बात को लेकर मतभेद सामने आएंगे तथा रिश्तेदारों का भी घर पर आना हो सकता है। सभी के साथ सामंजस्य बिठाने में भी समस्या होगी और कोई ना कोई आपसे नाराज़ रह सकता है।कानूनी अड़चन दूर होगी।
लकी नंबर
8
लकी कलर
सफ़ेद

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शैक्षणिक व शोध इत्यादि रचनात्मक कार्य के परिणाम सुखद मिलेंगे। किसी मांगलिक व आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय में पुराने समझौते टूट सकते है जिससे ग्राहकी पर प्रभाव पड़ेगा। बाज़ार में भी आपको लेकर नकारात्मक छवि बनेगी जो जल्दी नही सुधरेगी।
लकी नंबर
1
लकी कलर
स्लेटी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। विवाद से बचें। क्रोध न करें। कोई बड़ा काम तथा लंबी यात्रा की योजना बनेगी। यदि आप स्कूल में है तो आज के दिन अपने करियर को लेकर सीरियस होंगे।
लकी नंबर
6
लकी कलर
केसरी

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा।दिन की शुरुआत में शारीरिक रूप से कुछ समस्याएं होगी। शरीर में सुस्ती छाई रहेगी तथा आलस का भाव रहेगा।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। बेरोजगारी दूर होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। व्यापार निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी भी चीज़ की जल्दबाजी से बचे और धैर्य से काम ले।
लकी नंबर
8
लकी कलर
पिला

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से आत्मसम्मान कम हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए बेहतर रहेगा। सामाजिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आज नया कार्य करने से पहले विचार कर ले।
लकी नंबर
1
लकी कलर
गुलाबी

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन सोशल मीडिया पर किसी के ज्यादा नजदीक होने से बचें। यदि किसी से बात शुरू भी होती है तो उन्हें अपने निजी जीवन के बारे में ज्यादा जानकारी साझा ना करें। यदि आप ऐसा करते है तो बाद में पछतावा होगा। घर में उत्सव हो सकता हैं।
लकी नंबर
4
लकी कलर
भूरा

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। लंबी व्यावसायिक यात्रा की योजना बन सकती है। किसी काम को जल्दीबाजी नही करे।
लकी नंबर
2
लकी कलर
ग्रे

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में अमन-चैन रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है।आज का दिन उनके लिए अच्छा है जो नयी नौकरी की तलाश में हैं।
लकी नंबर
5
लकी कलर
महरून

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। वाणी में हंसी-मजाक समय व स्थिति को देखकर करें। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। मेहनत अधिक होगी।यदि आप निजी नौकरी करते हैं आपकी तरक्की की बात भी चल सकती है।
लकी नंबर
3
लकी कलर
आसमानी

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें