नई दिल्ली/लखनऊ: योगी आदित्यनाथ ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में रविवार को शपथ ली. उत्तरप्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. उनके साथ 46 मंत्रियों को भी शपथ दिलायी गयी. जिनमे 2 उपमुख्यमंत्री, 22 कैबिनेट, 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 13 राज्यमंत्री बनाये गए हैं
ये बने उपमुख्यमंत्री
केशव प्रसाद मौर्य
दिनेश शर्मा
ये बने कैबिनेट मंत्री
सरकार में 22 कैबिनेट मंत्री बनाये गए है.
1.सूर्यप्रताप शाही 2.सुरेश खन्ना
3.स्वामी प्रसाद मौर्य 4.सतीश महाना
5.राजेश अग्रवाल 6.रीता बहुगुणा जोशी
7.दारा सिंह चौहान 8.धर्मपाल सिंह
9.एस पी सिंह बघेल 10.सत्यदेव पचौरी
11.रमापति शास्त्री 12.जय प्रताप सिंह
13.ओम प्रकाश राजभर 14.बृजेश पाठक
15.लक्ष्मी नारायण चौधरी 16.चेतन चौहान
17.श्रीकांत शर्मा 18.राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह
19.सिद्धार्थ नाथ सिंह 20.मुकुट बिहारी वर्मा
21.आशुतोष टंडन 22.नन्द कुमार नंदी
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
1.अनुपमा जायसवाल 2.सुरेश राणा
3.उपेंद्र तिवारी 4.डॉ. महेंद्र सिंह
5.स्वतंत्र देव सिंह 6.भूपेंद्र सिंह चौधरी
7.डॉ धर्म सिंह सैनी 8.अनिल राजभर
9.स्वाति सिंह
राज्य मंत्री
1.गुलाबो देवी 2.जय प्रकाश निषाद
3.अर्चना पांडेय 4.जय कुमार सिंह जैकी
5.अतुल गर्ग 6.रणवेंद्र प्रताप सिंह
7.नीलकंठ तिवारी 8.मोहसिन रज़ा
9.गिरीश यादव 10.बलदेव सिंह ओलख
11.मनोहर लाल पंथ 12.संदीप सिंह
13.सुरेश पासी
शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे मुलायम सिंह यादव
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू, भाजपा केट लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, अनंत कुमार, रविशंकर प्रसाद, वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, कलराज मिश्र, जनरल वीके सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनवाल, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत भाजपा समेत कई दलों के नेता उपस्थित थे.
इससे पहले प्रधानमंत्री के लखनऊ पहुँचने पर राज्यपाल राम नाईक, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, मनोनीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया.
-
वार्ड सदस्यों द्वारा अपनी मांगों के लेकर नगरपालिका चौक पर दिया गया धरना
-
वह दिन दूर नही जब हमारे खिलाड़ी भी ओलंपिक में मेडल जीत कर देश का नाम रौशन करेंगे।
-
राज्यस्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
-
सारण नहर के 17 किलोमीटर का होगा लाइनिंग, खर्च होंगे 334 करोड़ रुपए
-
रिविलगंज प्रखंड प्रमुख ने किया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
-
स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम योजना के लिए 134 करोड़ 97 लाख की राशि कैबिनेट ने की स्वीकृत
-
अतिक्रमण पर दूसरे दिन भी चला बुलडोजर
-
दुकानों के टूटने से खड़ा हुआ रोजगार का संकट
-
नारी शक्ति वंदन: देश की महिलाओं के लिए गौरव का पल: डॉ० राहुल राज
-
खनुआ नाला पर बनी दुकानों पर चला बुलडोजर, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी रहे मौजूद