– विदेशों से लिक्विड ऑक्सीजन से भरे क्रायोजेनिक कंटेनर लाने के लिए तैनात किये 07 जहाज
– लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ा रही है नौसेना
नई दिल्ली: नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाक़ात करके कोविड संकट के दौरान नौसेना की ओर से किये जा रहे इंतजामों के बारे में जानकारी दी। समीक्षा के दौरान एडमिरल सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को अवगत कराया कि विदेशों से लिक्विड ऑक्सीजन से भरे क्रायोजेनिक कंटेनर और उससे जुड़े मेडिकल उपकरण भारत लाने के लिए ऑपरेशन समुद्र सेतु–II लॉन्च किया गया है। इस मिशन के लिए भारतीय नौसेना ने 07 जहाजों को तैनात किया है। नौसेना लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ा रही है।
नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने में मदद करने के लिए नौसेना की पहल पर पीएम मोदी को जानकारी दी। प्रधानमंत्री के साथ मुलाक़ात में नौसेना प्रमुख ने जानकारी दी कि विभिन्न शहरों में नागरिकों के उपयोग के लिए नौसेना के अस्पताल खोले जा रहे हैं। नौसेना लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 के खिलाफ देश की लड़ाई के समर्थन में सात भारतीय जहाजों आईएनएस कोलकाता, कोच्चि, तलवार, तबर, त्रिकंद, जलाश्व और ऐरावत को तैनात किया गया है। सभी जहाज विभिन्न देशों से तरल चिकित्सा ऑक्सीजन से भरे क्रायोजेनिक कंटेनरों और संबंधित चिकित्सा उपकरणों को भारत लाने के मिशन पर जुटे हैं।
एडमिरल करमबीर सिंह ने इस महामारी में देशवासियों की सहायता के लिए भारतीय नौसेना की ओर से की जा रही विभिन्न पहलों के बारे में पीएम मोदी को जानकारी दी। नौसेना में चिकित्सा कर्मियों को कोविड कर्तव्यों का प्रबंधन करने के लिए देश के विभिन्न स्थानों पर फिर से नियुक्त किया गया है। उन्होंने पीएम को यह भी बताया कि भारतीय नौसेना सभी राज्यों में नागरिक प्रशासनों की सहायता के लिए पहुंच गई है। नौसेना की ओर से अस्पताल के बेड, परिवहन और ऐसी अन्य चीजों के लिए मदद करने की पेशकश की है।
उन्होंने पीएम को यह भी बताया कि नौसेना कर्मचारियों को कोविड संकट के समय देश की मदद करने के लिए युद्ध जैसे हालातों के अनुरूप नर्सिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने पीएम को बताया कि नौसेना लक्षद्वीप के साथ-साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने में मदद कर रही है। उन्होंने पीएम को यह भी अवगत कराया कि भारतीय नौसेना ऑक्सीजन कंटेनरों के साथ-साथ बहरीन, कतर, कुवैत और सिंगापुर से भारत को अन्य आपूर्ति कर रही है।
-
लोकसभा चुनाव का के 5वें चरण के मतदान की विशेष कवरेज देखिए chhapratoday.com पर
-
लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण का थमा प्रचार, 20 मई को मतदान #LokSabhaElection
-
लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण का थमा प्रचार, 20 मई को मतदान
-
#सारण कायस्थ परिवार के महासम्मेलन में पहुँचे राजद सुप्रीमो #लालू प्रसाद यादव
-
कायस्थ महासभा की हुई बैठक, नगर विकास मंत्री नितिन नवीन का किया गया अभिनंदन
-
महाराजगंज में भूमिहार प्रत्याशी देकर सवर्णों को अपने जाल में फंसाना चाहते हैं लालू यादव: अनिल शर्मा
-
सीबीएसई 12वीं के विद्यार्थियों के लिए डॉ आर एन सिंह (+2) स्कूल में अंग्रेजी माध्यम से होगी पढ़ाई,
-
दीपोत्सव के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक
-
मदरसा में विस्फो'ट मामला: एक की मौ'त, एसपी ने कहा - हर पहलू पर जांच जारी #Crime #Saran #SaranPolice
-
छपरा के पुलिस लाइन में पानी टंकी के पास खरपतवार में लगी आग