इतिहास के पन्नों में 11 मईः जब भारत ने किया पोखरण परमाणु परीक्षण का ऐलान

इतिहास के पन्नों में 11 मईः जब भारत ने किया पोखरण परमाणु परीक्षण का ऐलान

देश में प्रत्येक वर्ष 11 मई, 1998 को पोखरण में परमाणु परीक्षण को याद रखने के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है। यह भारत के सभी नागरिकों के लिए गर्व का विषय है।

वर्ष 1998 में 11 और 13 मई को भारत ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि पूरी दुनिया दंग रह गई। राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में खेतोलाई गांव के निकट कुल पांच परमाणु परीक्षण किए गए। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की अगुआई में यह मिशन कुछ इस तरह से अंजाम दिया गया कि पूरी दुनिया के परमाणु संयंत्रों और सैन्य गतिविधियों पर सैटेलाइट से निगरानी करने वाला अमेरिका भी दंग रह गया था।

11 मई की महत्वपूर्ण अन्य घटनाएं-

1752: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में अग्नि बीमा पालिसी की शुरुआत की गई।

1784: अंग्रेजों और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के बीच संधि।

1833: अमेरिका से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी ऑफ द लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक महासागर में डूबने से 215 लोगों की मौत।

1940: ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग सर्विस (बीबीसी) ने अपनी हिंदी सेवा की शुरुआत की।

1951: राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया।

1962: सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत का राष्ट्रपति चुना गया। उन्होंने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का स्थान लिया।

1965: बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान में 17 हजार लोगों की मौत।

1988: फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।

1995: अमेरिका के न्यूयार्क शहर में 170 से अधिक देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए।

1998: यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना।

2000ः दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जन्मी ‘आस्था’ भारत का एक अरबवां बच्चा।

2001ः संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली को भारत का समर्थन, अमेरिकी संसद ने संयुक्त राष्ट्र की देय राशि रोकी।

2002ः बांग्लादेश में नौका दुर्घटना में 378 लोग मरे।

2005ः बगलिहार परियोजना पर भारत-पाकिस्तान मतभेदों को निपटाने हेतु विश्व बैंक ने तटस्थ विशेषज्ञ नियुक्त किया।

2007ः इस्राइल ने हमास से जुड़ी रिफ़ॉर्म एवं चेंज पार्टी को गैर-क़ानूनी घोषित किया।

2008ः दक्षिणी वजीरिस्तान में नाटो सेना ने हमला किया। न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला जिनेटिकली माडिफ़ाइड मानव भ्रूण तैयार किया।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें