Breaking News

बिहार चुनाव में बसपा उम्मीदवार को हराने का षड़यंत्र कार्यकर्ताओं ने किया विफल: मायावती

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

बिहार में केवल एक रामगढ़ विधानसभा सीट पर बसपा ने जीत की है दर्ज

SHAILFORD
विज्ञापन

लखनऊ, 16 नवंबर (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) बिहार विधानसभा चुनाव में एक सीट जीतने में सफल रही है। पार्टी प्रमुख ने मायावती ने उम्मीदवार हराने के विरोधी पार्टी और प्रशासन पर कैमूर ज़िले की रामगढ़ विधानसभा सीट से बसपा उम्मीदवार को हराने का प्रयास करने का आराेप लगाया।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

रविवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्हाेंने कहा कि विरोधी पार्टी और प्रशासन एकजुट होकर वोटों की बार-बार गिनती कराने के बहाने बसपा के उम्मीदवार को हराने का पूरा प्रयास किया गया, लेकिन पार्टी के बहादुर कार्यकर्ताओं का पूरे समय तक डटे रहने से विरोधियों का यह षडयंत्र सफल नहीं हो सका।

बसपा प्रमुख मायावती ने बिहार में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर अपनी पाेस्ट में लिखा, ‘बसपा उम्मीदवार अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर देने के बावजूद चुनाव नहीं जीत सके। अगर चुनाव पूरी तरह से फ्री एण्ड फेयर होता तो बसपा और भी कई सीटें ज़रूर जीतती, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इससे पार्टी के लोगों को घबराने की ज़रूरत नहीं बल्कि आगे और भी अधिक तैयारी के साथ काम करना है।’

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कैमूर ज़िले की रामगढ़ विधानसभा सीट (संख्या 203) पर बसपा उम्मीदवार सतीश यादव को जीत दिलाने के लिये पार्टी के सभी लोगों को बधाई और पूरे तहेदिल से आभार। पदाधिकारी- कार्यकर्ता आगे भी बिहार की जनता की सेवा में पूरे जी-जान से लगे रहे ताकि बिहार में बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर और कांशीराम के सपनों की, ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की धरती बन सके।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें