Breaking News

इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में 24 घंटे में किए 50 हमले, 41 की मौत, अभी भी मंडरा रहे ड्रोन

खबर सुनें
▶ Press play to listen

बेरूत, 03 मई (हि.स.)। इजराइल ने 16 अप्रैल से लागू सैन्य विराम के बीच लेबनान पर हमले तेज कर दिए हैं। अकेले दक्षिणी लेबनान में पिछले 24 घंटों में इजरायल ने 50 हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में कम से कम 41 लोग मारे गए। इजराइली हमलों में अब तक अब तक 2,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। इस समय समूचे लेबनान में इजराइली ड्रोन मंडरा रहे हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी लेबनान में इजराइली सैन्य गतिविधियां और तेज हो गई हैं। इजराइल ने शनिवार शाम से दक्षिणी लेबनान के अधिकांश इलाकों में बमबारी की है। रविवार सुबह कई शहरों में जबरदस्त धमाके हुए हैं। स्थिति बहुत तनावपूर्ण बनी हुई है। इस समय दक्षिणी लेबनान के ऊपर ड्रोन उड़ रहे हैं। बमबारी में चिहीन शहर में भारी तबाही हुई है। अल-तुफ्फाह जिले के अर-रयहान शहर में जोरदार विस्फोट हुआ है। बिगड़े हालात के बीच दक्षिणी लेबनान के लोग बाल-बच्चों के साथ पलायन कर रहे हैं। पिछले 24 घंटे से समूचा दक्षिणी लेबनान बमबारी का सामना कर रहा है।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन

लेबनान और इजराइल के मध्य संघर्ष का पुराना इतिहास है। दरअसल 1948 में लेबनान ने अन्य अरब देशों के साथ मिलकर इजराइल के गठन का विरोध किया था। तब से अब तक दोनों देशों के बीच कोई औपचारिक शांति समझौता नहीं हो पाया है।1970 के दशक में फिलिस्तीन मुक्ति संगठन ने दक्षिणी लेबनान को अपना आधार बनाया और इजराइल पर हमले शुरू किए। इसके जवाब में इजराइल ने 1978 में ऑपरेशन लिटानी शुरू कर दक्षिणी लेबनान पर हमला किया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

साल 1982 में पहला लेबनान युद्ध शुरू हुआ। इजराइल ने फिलिस्तीन मुक्ति संगठन को पूरी तरह खदेड़ने के लिए लेबनान पर बड़ा आक्रमण किया। इजराइल की सेना बेरूत तक पहुंच गई। इसी दौरान इजराइली के विरोध में ईरान समर्थित आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह का उदय हुआ। 2000 में इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के अपने कब्जे वाले क्षेत्रों से अपनी सेना वापस बुला ली, लेकिन शेबा फार्म्स जैसे विवादित इलाकों को लेकर तनाव बना रहा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

साल 2006 में हिजबुल्लाह ने दो इजराइली सैनिकों का अपहरण कर लिया। इस घटना के बाद 34 दिनों तक भीषण युद्ध चला। यह युद्द संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव 1701 के बाद युद्धविराम के साथ समाप्त हुआ। अक्टूबर 2023 में हिजबुल्लाह ने हमास के समर्थन में उत्तरी इजराइल पर रॉकेट हमले शुरू किए। इसके जवाब में इजराइल ने लेबनान में हवाई हमले और सीमित जमीनी अभियान तेज कर दिए।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

साल 2024 के अंत में इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले किए। इस साल पिछले महीने अप्रैल में अमेरिकी मध्यस्थता के बाद इजराइल और लेबनान के बीच संक्षिप्त युद्ध विराम लागू हुआ। इजराइल लेबनान में हिजबुल्लाह की मौजूदगी को अपने अस्तित्व के लिए खतरा मानता है और उसे निशस्त्र करना चाहता है। वह दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह पर लगातार हमला कर रहा है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें