लड़की को 40 हजार में बेचा, पति-पत्नी गिरफ्तार

लड़की को 40 हजार में बेचा, पति-पत्नी गिरफ्तार

हल्द्वानी पुलिस ने पिछले दिनों मानव तस्करी के आरोप में हरियाणा के 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से नेपाल मूल की लड़की को बचाया था। तब जानकारी मिली थी कि लड़की को एक महिला और युवक ने इन लोगों के पास बेच दिया था। दोनों तब से ही फरार चल रहे थे। मामले में अब पुलिस को सफलता मिली है। जिस महिला और युवक की बात सामने आई थी। पुलिस जांच में दोनों पति-पत्नी पाए गए हैं। इन दोनों ने मिलकर लड़की का सौदा 40 हजार में कर दिया था।
हरियाणा के 6 लोग लड़की को लेकर जा रहे थे। इस बीच रुद्रपुर के आसपास होटल में खाना खाने के दौरान लड़की ने बहाना बनाया और पुलिस को फोन कर दिया, जिसके बाद पुलिस टीम ने जाकर लड़की को अपने कब्जे में ले लिया था और सभी 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।  पुलिस के अनुसार दोनों लंबे समय से महिलाओं और युवतियों को बेचने का काम कर रहे थे। पुलिस ने नथुआखान निवासी राकेश कुमार और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें