छत्तीसगढ़: पबजी के लिए दीवानगी इस कदर है कि एक लड़के ने पबजी के लिए अपने घरवालों से अपनी ही किडनैपिंग के लिए फिरौती मांग ली। यह घटना छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की है। यहां के सरगुजा के शंकरघाट सोनपुर कला के रहने वाले 19 साल के वासु विश्वकर्मा ने अपनी ही किडनैपिंग की कहानी रच डाली। इस लड़के ने अपने फोन से फोटो लेकर बना कपड़े की हाथ-पैर बांधे फोटो क्लिक कर अपने घर वालों को भेज दी थी। घरवालों ने इसकी जानकारी को पुलिस को दी और यह लड़का होटल के कमरे से पकड़ा गया।
यह था मामला
वासु विश्वकर्मा ने बहुत ही शातिर तरीके से अपनी किडनैपिंग की साजिश रची थी। इसके लिए उसने एक होटल का कमरा बुक किया था। उसने आवाज बदलकर अपने घर पर किडनैपिंग की जानकारी दी। यहां उसने अपने घर वालों को कहा कि 4 लाख रुपए दोंगे तो तुम्हारे बच्चे को छोड़ देंगे। इसके बाद लड़के ने अपने ही नंबर से घर वालों तस्वीर भेजी। इस में लड़के ने केवल एक ही गलती कर दी कि उसने अपने ही नंबर का इस्तेमाल किया। पुलिस ने जब नंबर ट्रेस किया तो लोकेशन बिलासपुर के सिविल लाइन इलाके की आई। जिसके बाद पुलिस ने होटल पर छापा मारा और लड़का नवाबों की तरह वहां रूप लेकर रह रहा था।
सरगुजा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने बताया कि लड़के से पूछताछ कर पता चला कि उसका सपना 4 लाख लेकर 1 करोड़ कमाने का था। इसलिए उसने अपनी किडनैपिंग की योजना बनाई थी। पुलिस ने बताया कि लड़के के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज करवाने के खिलाफ कार्रवाई करेगी।