-मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर और शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि दोनों परियोजनाओं पर काम तेजी से जारी है और निर्माण में किसी प्रकार की बाधा नहीं है। मानव तस्करी-अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क मामले में एनआईए की छापेमारी, आरोपित से पांच घंटे पूछताछ मुख्यमंत्री ने कहा कि दानापुर-बिहटा कॉरिडोर के पूरा होने से बिहटा से कोईलवर तक आवागमन काफी सुगम हो जाएगा। यह कॉरिडोर एनएच-922 को रिंग रोड (कन्हौली मोड़) और एनएच-139 को एम्स गोलम्बर से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण फीडर मार्ग बनेगा। साथ ही, इससे बिहटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को विशेष कनेक्टिविटी भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग कर रही है और समय-समय पर आवश्यक सुझाव दिए जाते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। विक्रमशिला सेतु पर रात्रि में यातायात रहेगा बंद, आईआईटी पटना की टीम करेगी निरीक्षण इसके बाद मुख्यमंत्री ने शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल निर्माण की प्रगति का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना के लिए सरकार की ओर से सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने उस स्थान का भी निरीक्षण किया, जहां जेपी गंगा पथ की कनेक्टिविटी इस पुल से होगी। बाढ़ प्रभावित आलंदी के लिए 10 करोड़ मंजूर मुख्यमंत्री ने कहा कि शेरपुर-दिघवारा पुल के बन जाने से पटना शहर की यातायात व्यवस्था पर दबाव कम होगा। छपरा, हाजीपुर, सीवान और गोपालगंज की ओर जाने वाले लोगों को अब पटना शहर से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। इससे यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग की सुविधा मिलेगी और समय की बचत होगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किए जाएं ताकि राज्यवासियों को इन परियोजनाओं का लाभ मिल सके।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
-मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर और शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि दोनों परियोजनाओं पर काम तेजी से जारी है और निर्माण में किसी प्रकार की बाधा नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दानापुर-बिहटा कॉरिडोर के पूरा होने से बिहटा से कोईलवर तक आवागमन काफी सुगम हो जाएगा। यह कॉरिडोर एनएच-922 को रिंग रोड (कन्हौली मोड़) और एनएच-139 को एम्स गोलम्बर से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण फीडर मार्ग बनेगा। साथ ही, इससे बिहटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को विशेष कनेक्टिविटी भी मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार इस परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग कर रही है और समय-समय पर आवश्यक सुझाव दिए जाते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल निर्माण की प्रगति का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना के लिए सरकार की ओर से सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने उस स्थान का भी निरीक्षण किया, जहां जेपी गंगा पथ की कनेक्टिविटी इस पुल से होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शेरपुर-दिघवारा पुल के बन जाने से पटना शहर की यातायात व्यवस्था पर दबाव कम होगा। छपरा, हाजीपुर, सीवान और गोपालगंज की ओर जाने वाले लोगों को अब पटना शहर से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। इससे यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग की सुविधा मिलेगी और समय की बचत होगी।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किए जाएं ताकि राज्यवासियों को इन परियोजनाओं का लाभ मिल सके।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ