,19 नवंबर (हि.स.): बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियों के बीच जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नवनिर्वाचित विधायकों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को फिर से अपना नेता चुन लिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर जदयू विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना।जदयू की बैठक में पार्टी के सभी विधायक मौजूद रहे। बैठक के दौरान यह संदेश बड़े स्पष्ट रूप से सामने आया कि पार्टी नीतीश कुमार के अनुभव और नेतृत्व पर पूरी तरह भरोसा करती है। जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक के बाद बताया कि राज्य को स्थिर नेतृत्व की जरूरत है और नीतीश कुमार की अगुवाई में ही बिहार का विकास तेज़ी से हो सकता है। नीतीश कुमार की ओर से भी यह संकेत दिया गया कि वे सत्ता में बदलाव को बिहार के हित में उपयोग करेंगे और आने वाले महीनों में नई योजनाओं और नीतियों के साथ विकास का नया रोडमैप सामने रखेंगे। आज का पंचांग | शुद्ध ज्येष्ठ शुक्लपक्ष दशमी जदयू के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में बुधवार को हुई विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया। ठीक 11:30 बजे बैठक की शुरुआत हुई, जिसमें भाजपा के सभी 89 निर्वाचित विधायक मौजूद रहे। बैठक में भाजपा के विधान पार्षद भी पहुंचे। सुबह से ही सभागार परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे। पहले विधायकों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर और गुलाब का पुष्प देकर स्वागत किया गया। इसके बाद उनकी उपस्थिति पंजीकृत की गई और पहचान पत्र पहनाकर अंदर प्रवेश दिया गया। लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड भाजपा नेता लगातार नामों का मिलान करते हुए यह सुनिश्चित कर रहे थे कि सभी निर्वाचित प्रतिनिधि बैठक में शामिल हों।बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने की। बैठक में कई केंद्रीय नेता भी मौजूद रहे, जिससे यह साफ होता है कि पार्टी बिहार में बनने वाली सरकार के स्वरूप और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर गंभीर है। बैठक को लेकर सुबह से ही भारी राजनीतिक हलचल देखी गई।बैठक से जुड़ी राजनीतिक हलचल शाम को और तेज होगी। कतर फैक्टरी दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की जान गई, दूतावास ने जताया शोक गृहमंत्री अमित शाह शाम में भाजपा नेताओं के साथ एक अलग बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में मंत्रिमंडल गठन से जुड़ी महत्वपूर्ण रूपरेखा पर चर्चा होगी। राजनीतिक जानकारों के अनुसार मंत्री पदों के बंटवारे और विभागों के आवंटन पर प्रारंभिक विचार-विमर्श इसी बैठक में होने की संभावना है।—
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
,19 नवंबर (हि.स.): बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियों के बीच जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नवनिर्वाचित विधायकों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को फिर से अपना नेता चुन लिया है।
विज्ञापन
बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर जदयू विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना।जदयू की बैठक में पार्टी के सभी विधायक मौजूद रहे। बैठक के दौरान यह संदेश बड़े स्पष्ट रूप से सामने आया कि पार्टी नीतीश कुमार के अनुभव और नेतृत्व पर पूरी तरह भरोसा करती है।
विज्ञापन
जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक के बाद बताया कि राज्य को स्थिर नेतृत्व की जरूरत है और नीतीश कुमार की अगुवाई में ही बिहार का विकास तेज़ी से हो सकता है। नीतीश कुमार की ओर से भी यह संकेत दिया गया कि वे सत्ता में बदलाव को बिहार के हित में उपयोग करेंगे और आने वाले महीनों में नई योजनाओं और नीतियों के साथ विकास का नया रोडमैप सामने रखेंगे।
जदयू के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में बुधवार को हुई विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया। ठीक 11:30 बजे बैठक की शुरुआत हुई, जिसमें भाजपा के सभी 89 निर्वाचित विधायक मौजूद रहे। बैठक में भाजपा के विधान पार्षद भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से ही सभागार परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे। पहले विधायकों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर और गुलाब का पुष्प देकर स्वागत किया गया। इसके बाद उनकी उपस्थिति पंजीकृत की गई और पहचान पत्र पहनाकर अंदर प्रवेश दिया गया।
भाजपा नेता लगातार नामों का मिलान करते हुए यह सुनिश्चित कर रहे थे कि सभी निर्वाचित प्रतिनिधि बैठक में शामिल हों।बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने की।
बैठक में कई केंद्रीय नेता भी मौजूद रहे, जिससे यह साफ होता है कि पार्टी बिहार में बनने वाली सरकार के स्वरूप और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर गंभीर है। बैठक को लेकर सुबह से ही भारी राजनीतिक हलचल देखी गई।बैठक से जुड़ी राजनीतिक हलचल शाम को और तेज होगी।
गृहमंत्री अमित शाह शाम में भाजपा नेताओं के साथ एक अलग बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में मंत्रिमंडल गठन से जुड़ी महत्वपूर्ण रूपरेखा पर चर्चा होगी। राजनीतिक जानकारों के अनुसार मंत्री पदों के बंटवारे और विभागों के आवंटन पर प्रारंभिक विचार-विमर्श इसी बैठक में होने की संभावना है।—
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ